फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two people defrauded of 7.40 lakh on the pretext of securing jobs.

Azamgarh News: नौकरी दिलाने के नाम पर दो लोगों से 7.40 लाख की ठगी

Wed, 14 Oct 2026 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Two people defrauded of 7.40 lakh on the pretext of securing jobs.
नौकरी दिलाने के नाम पर दो लोगों से कुल 7.40 लाख रुपये लेने का आरोप लगाते हुए अहरौला थाने में तहरीर दी गई है। एक मामले में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) में नौकरी दिलाने के नाम पर 2.50 लाख रुपये, जबकि दूसरे मामले में स्वास्थ्य विभाग में वार्ड बॉय की नौकरी दिलाने के लिए 4.90 लाख रुपये लेने की शिकायत की गई है।
विज्ञापन

मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के करसड़ा बुजुर्ग गांव निवासी राजीव मौर्य ने पूरबपट्टी गांव निवासी एक व्यक्ति सहित दो लोगों पर नौकरी के नाम पर रुपये लेने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

राजीव के मुताबिक, करीब चार साल पहले शाहजहांपुर स्थित एफसीआई गोदाम में नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये ऑनलाइन और 50 हजार रुपये नकद लिए गए। वर्ष 2022 से 2024 तक उसने अन्य करीब 70 से 80 लोगों के साथ गोदाम में बोरों की ढुलाई का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उन्हें स्थायी नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया जाता रहा। बाद में रुपये मांगने पर इनकार करने और जान-माल की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।
वहीं, छितौना गांव निवासी संतोष यादव ने शंभूपुर गांव के एक व्यक्ति पर स्वास्थ्य विभाग में वार्ड बॉय की नौकरी दिलाने के नाम पर वर्ष 2024 में एक लाख रुपये ऑनलाइन और 3.90 लाख रुपये नकद लेने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष रामकिशोर शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। दोनों मामलों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed