फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Friend slits youth's throat after plying him with alcohol; FIR registered against the accused

Ghaziabad News: शराब पिलाकर दोस्त ने युवक का गला रेता, आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Friend slits youth's throat after plying him with alcohol; FIR registered against the accused
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के फ्रीगंज रोड स्थित शिवा रेंस्टोरेंट के पास गाजियाबाद से अपने साथ लाकर एक दोस्त ने शराब पिलाकर युवक का गला रेत दिया। किसी को शक न हो आरोपी लहूलुहान अवस्था में युवक को लेकर कोतवाली भी पहुंच गया। पुलिस ने जैसे ही युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी मौके का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने युवक के भाई की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जिला अमरोहा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कुरैशी निवासी वसीम ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई असद जिला गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में नौकरी करता है। मंगलवार की देर रात करीब ढाई बजे उसके भाई का दोस्त वसीम निवासी मोहल्ला मुरादाबादी गेट मदरसा जिला अमरोहा का उस पर फोन आया था। फोन कर आरोपी ने उसे बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके भाई के गले पर चाकू से वार कर दिया है और वह जिला अस्पताल हापुड़ में भर्ती है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर वह जिला अस्पताल अपने भाई को देखने के लिए पहुंचा तो वहां के चिकित्सकों ने उसके भाई को मेरठ स्थित एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। मेरठ स्थित अस्पताल पहुंचने पर उसके भाई असद ने उसे बताया कि शराब पिलाकर वसीम ने ही जान से मारने की नियत से उसके गले पर चाकू से वार किया था। खुद को बचाने के लिए आरोपी ने किसी अज्ञात व्यक्ति का नाम लेकर ऐसा षड्यंत्र रचा था। इसके बाद वह कोतवाली पहुंचा और पुलिस से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि भाई की तहरीर पर आरोपी वसीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed