फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two youths die in separate incidents.

Sitapur News: अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत

Wed, 14 Oct 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 14 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Two youths die in separate incidents.
सिधौली। बिसवां मार्ग पर हुसैनगंजपुल के निकट अहमदपुरजट निवासी अनिल (38) मंगलवार रात सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आकर जख्मी हो गए। उन्हें सीएचसी सिधौली ले जाया गया, जहां हालत बिगड़ने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। देर रात ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। सीओ वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा जाएगी। उधर, बिसवां के मोहल्ला थाना तहसील निवासी सफी अहमद (28) का शव मंगलवार रात खिदरियापुर गांव के पास निकली नहर में उतराता मिला। परिजनों के अनुसार रविवार को वह विवाद के बाद रात में घर से निकले थे। उन्होंने पुल से शारदा सहायक नहर में छलांग लगा दी थी। सीओ हर्षित ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed