फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   prevented to molestation then dragged woman police

छेड़छाड़ से रोका तो महिला पुलिस कर्मी ने ऐसे चुकाई कीमत

Wed, 26 Aug 2015 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर/फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर/फिरोजपुर(पंजाब) Updated Wed, 26 Aug 2015 05:24 PM IST
विज्ञापन
prevented  to molestation then dragged woman police

लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले गुंडा तत्वों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि वे सुरक्षा कर्मियों से भी नहीं डरते।  मामला पंजाब के अबोहर/फिरोजपुर का है।

विज्ञापन


सरकारी कन्या स्कूल के पास मंगलवार को लड़कियों से छेड़छाड़ करने की फिराक में खड़े कुछ युवकों को जब महिला पीसीआर कर्मचारी ने खदेड़ने की कोशिश की तो मनचले युवक वहां से भागते हुए पीसीआर महिला कर्मचारी को बाइक से करीब 50 मीटर तक घसीट ले गए जिससे उसकी वर्दी फट गई व बुरी तरह से घायल हो गई।
विज्ञापन


उसे सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही अन्य महिला कर्मचारियों ने दो युवकों को धर दबोचा। उनसे पूछताछ करके मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में उपचाराधीन सिटी एक की महिला कांस्टेबल गगनदीप कौर पुत्री कृष्ण लाल ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 9 बजे वह दूसरी कर्मचारी कमलेश रानी के साथ गश्त कर रही थी।

दो मनचलों को महिला पीसीआर कर्मचारी ने पकड़ा

prevented  to molestation then dragged woman police

इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि नेहरू पार्क के पीछे सरकारी कन्या स्कूल वाली गली में करीब छह युवक लड़कियों से छेड़छाड़ करने की फिराक में हैं। जब वह तथा कमलेश मौके पर पहुंची तो 3 युवक वहां से भाग गए जबकि दो को उन्होंनें दबोच लिया।

इसी दौरान वहां से बाइक पर भाग रहे एक युवक को जब उसने काबू करना चाहा तो वह उसे करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया और उसके हाथ से छूटकर भाग गया। पकड़े गए दोनों युवकों को थाना नंबर एक पुलिस के हवाले किया।

थाना नंबर एक के प्रभारी गुरप्रताप सिंह ने बताया कि काबू किए गए युवकों से पूछताछ कर फरार होने वाले मनचलों का पता लगाया जा रहा है। इस घटना से महिला पीसीआर कर्मचारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

डीएसपी गुरभेज सिंह ने बताया कि महिला कर्मचारी को घसीटने वाले युवकों को अति शीघ्र ही काबू कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed