फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pregnant woman, Zirakpur fight, chandigarh crime news,

पति को बचाने गई गर्भवती महिला के सिर पर वार, बच्चे की मौत

Tue, 24 Jan 2017 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर Updated Tue, 24 Jan 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
pregnant woman, Zirakpur fight, chandigarh crime news,
FIGHT - फोटो : Demo Pic
रविवार रात पड़ोसियों में आपसी मारपीट में पति-पत्नी सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को डेराबस्सी और चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने सेक्टर-32 अस्पताल में उपचाराधीन सुरेश खटकड़ के बयान पर राजेश कुमार सहित उसके पारिवारिक सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जबकि मामले में दूसरे पक्ष के बयान दर्ज होने बाकी हैं। डेराबस्सी सिविल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


बलटाना निवासी सुरेश खटकड़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार रात वह परिवार के साथ घर में थे। रात करीब 10:30 बजे पड़ोस में रहने वाले राजेश कुमार पारिवारिक सदस्यों के साथ वहां आए। इस दौरान किसी बात को लेकर उनसे हाथापाई करने लगा। इस दौरान, राजेश ने तेजधार हथियार से उनके सिर पर हमला कर दिया, इससे उनके सिर में चोट आई है। इस बीच, जब उनकी पत्नी ज्योति ने उन्हें बचाने का प्रयास किया तो राजेश ने उसके सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसियों के बीच मारपीट में छह लोग जख्मी

pregnant woman, Zirakpur fight, chandigarh crime news,
मारपीट की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायल ज्योति को डेराबस्सी सिविल अस्पताल और सुरेश को सेक्टर-32 चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। 

सुरेश ने बताया कि ज्योति के सिर में टांके लगे हैं, जबकि उनके सिर में करीब नौ टांके लगे हैं। शिकायत के अनुसार, सुरेश की पत्नी ज्योति के गर्भ में दो माह का बच्चा था और तेजधार हथियार से सिर में चोट लगने के कारण बच्चे की मौत हो गई।

मामले में दूसरे पक्ष के सदस्यों को भी चोटें आई हैं, लेकिन उपचाराधीन होने के कारण अब तक उनके बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। इस कारण पुलिस ने सुरेश खटकड़ की शिकायत पर राजेश कुमार व उसके पारिवारिक सदस्यों पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के आरोप की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। 

सुरेश के बयान पर राजेश कुमार सहित उसके पारिवारिक सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जबकि मामले में दूसरे पक्ष का बयान दर्ज होना बाकी है, उन्हें भी चोटें आई हैं। शिकायतकर्ता सुरेश द्वारा पत्नी के गर्भ में हुई बच्चे की मौत की जांच के लिए डॉक्टरों से रिपोर्ट तलब की गई है। उसके आने के बाद ही बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-जगजीत सिंह, एसआई, पुलिस चौकी, बलटाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed