फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pregnant woman wanted to give birth child for friend, dead

वो अपनी कोख से पैदा करना चाहती थी सहेली का बच्चा, पर...?

Fri, 05 Jun 2015 08:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 05 Jun 2015 08:49 AM IST
विज्ञापन
pregnant woman wanted to give birth child for friend, dead

मोहाली की दो महिलाओं में गहरी दोस्ती थी। लेकिन, एक महिला के कोई औलाद नहीं थी। जबकि, दूसरी सहेली के तीन बच्चे थे। औलाद न होने से दूसरी महिला हमेशा परेशान रहती थी। उसकी सहेली से उसका दर्द नहीं देखा जा रहा था। इसलिए उसने अपने होने वाले बच्चे को सहेली को देने का फैसला कर किया।

विज्ञापन


सहेली को बच्चे को गोद लेने में अड़चन न आए, इसलिए उसने डिलीवरी रिकॉर्ड में सहेली का नाम लिखवाया था। लेकिन, अचानक तबीयत खराब होने पर अस्पताल में महिला की जान चली गई। जब अस्पताल ने महिला की मौत के बारे में सूचित किया तो बवाल हो गया। क्योंकि जिस महिला को मृतक बताया जा रहा था, वह जिंदा थी।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की। साथ ही मृतका के पति के बयानों पर पुलिस ने 174 की कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक, मटौर निवासी पिंकी और फेज-3बी1 निवासी अमनदीप कौर गहरी दोस्त थीं। पिंकी के एक लड़का और दो लड़कियां थीं। जबकि अमनदीप की शादी होने के कई साल बाद भी कोई बच्चा नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई

pregnant woman wanted to give birth child for friend, dead

अमनदीप को  डॉक्टरों ने औलाद न होने के बारे में बता दिया था। उसने यह बात सहेली पिंकी को बताई। उस समय पिंकी गर्भवती थी। उसने सहेली को वादा किया कि उसके जो भी बच्चा होगा वह उसे दे देगी।

साथ ही बच्चे को बाद में गोद लेने में परेशानी न आए। इसलिए उसने डिलीवर रिकॉर्ड में अमनदीप का नाम लिखवा दिया था। मंगलवार को पिंकी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। महिला के परिजन उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां भी उन्होंने अस्पताल के रिकॉर्ड में महिला का नाम अमनदीप ही लिखवा दिया था।

स्थिति नाजुक होने पर फेज-6 स्थित अस्पताल से महिला को पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। इसी बीच पीजीआई ने महिला के मरने की सूचना मटौर थाने को भेजी। जब पुलिस ने दिए पते पर गई तो उनके होश उड़ गए। उनका कहना था कि अमनदीप की मौत हो गई। जबकि, अमनदीप जिंदा है।

इसी बीच पुलिस ने गहन पूछताछ की तो यह सारा राज सामने आया है। इसके बाद पुलिस ने पिंकी के पति के बयानों पर धारा-174 के तहत कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed