{"_id":"6aa1a43224d3f3231d0eb771","slug":"a-couple-riding-a-bike-fell-into-a-ditch-after-being-hit-by-a-bus-from-behind-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-184554-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बस की पीछे लगी टक्कर से बाइक सवार दंपती गड्ढे में गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बस की पीछे लगी टक्कर से बाइक सवार दंपती गड्ढे में गिरा
Wed, 09 Sep 2026 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
तिकुनिया। सिंगाही-निघासन मार्ग पर बुधवार को पीछे से बस की टक्कर लगने से बाइक सवार दंपती सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे। हादसे में मझगईं पतिया फार्म निवासी इंद्रजीत सिंह और उनकी पत्नी घायल हो गईं।
इंद्रजीत के पैर में गंभीर चोट आई और नस से रक्तस्राव होने लगा। राहगीरों ने पैर पर पट्टी बांधकर रक्तस्राव रोकने का प्रयास किया। इंद्रजीत सिंह पत्नी के साथ बाइक से सिंगाही क्षेत्र से सरजू पुल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई बस ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक अनियंत्रित होने से दोनों सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे। पत्नी के घुटने में चोट आई।
हादसे के बाद बस चालक आगे निकल गया। स्थानीय निवासी श्याम किशुन ने बस का पीछा कर उसे रास्ते में पकड़ लिया। इसके बाद बस को सिंगाही थाने लाया गया।
पुलिस ने घायल दंपती को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निघासन भेजा। सीओ शिवम कुमार ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों और बस चालक की भूमिका की जांच कर रही है। बस थाने में खड़ी कराकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।