{"_id":"6aa1a46d055dbc68420a255a","slug":"accused-nabbed-in-illegal-urea-seizure-case-jind-news-c-199-1-jnd1005-160008-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अवैध यूरिया बरामदगी के मामले में आरोपी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अवैध यूरिया बरामदगी के मामले में आरोपी दबोचा
विज्ञापन
फोटो 10 नरवाना। पुलिस की गिरफ्त में आरोपी रवीन। स्रोत पुलिस।
नरवाना। सच्चा खेड़ा-भिखेवाला रोड स्थित एक पोल्ट्री फार्म में अवैध रूप से भंडारित 600 बैग यूरिया खाद बरामद होने के मामले में सदर थाना नरवाना पुलिस ने बरसोला निवासी रवीन को गिरफ्तार किया है। कृषि विभाग की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ फर्टिलाइजर मूवमेंट कंट्रोल ऑर्डर, फर्टिलाइजर कंट्रोल ऑर्डर और आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 के तहत एफआईआर दर्ज की है।
कृषि विभाग को मंगलवार को सूचना मिली थी कि पोल्ट्री फार्म में बड़ी मात्रा में यूरिया खाद का अवैध भंडारण किया गया है। विभाग की टीम ने सूचना की जांच की और पुष्टि के बाद पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। वहां 300 बैग इफको और 300 बैग इंडोरामा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मिले। टीम ने कुल 600 बैग यूरिया खाद कब्जे में ले ली। 720 खाली औद्योगिक यूरिया बैग भी बरामद किए गए।
कृषि विभाग के एसडीओ सुनील दलाल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद विभाग ने जांच कर मामले की पुष्टि की थी। पुलिस को लिखित शिकायत दी गई। बरामद खाद को नियमानुसार जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
सदर थाना नरवाना प्रभारी कुलदीप सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी रवीन नारनौंद और सिसाय क्षेत्र के परिचित किसानों से फसल खराब होने से बचाने के लिए खाद की जरूरत होने की बात कहकर यूरिया जुटाता था। इसके बाद वह खाद को पोल्ट्री फार्म में जमा करता था। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लिया है।
उससे खाद जुटाने और मामले से जुड़े अन्य लोगों व साक्ष्यों के बारे में पूछताछ की जा रही है। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। संवाद