फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pregnant woman murdered in Batala of punjab

गर्भवती महिला की हत्या, ब्लेड से पेट फाड़ निकाला सात माह का बच्चा, वजह चौंकाने वाली

Wed, 01 May 2019 10:17 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 01 May 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman murdered in Batala of punjab

गांव काला नंगल में बेऔलाद महिला ने अपने पारिवारिक सदस्यों संग मिलकर बच्चा पाने के लिए एक महिला तांत्रिक के कहने पर पड़ोस में रहने वाली सात महीने की गर्भवती महिला का कत्ल कर दिया। कत्ल के बाद गर्भवती महिला का पेट ब्लेड से फाड़ कर सात माह का बच्चा बाहर निकालकर आरोपियों ने अपने घर में ही दफना दिया। 

विज्ञापन


दो दिन से गर्भवती महिला लापता थी। मंगलवार दोपहर मृतक बच्चे को ड्यूटी मजिस्ट्रेट अजयपाल सिंह नायब तहसीलदार की उपस्थिति में जमीन से बाहर निकाला गया। वहीं सदर पुलिस बटाला ने महिला तांत्रिक समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में महिला तांत्रिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन आरोपी फरार हैं। वहीं पुलिस ने हत्या के दौरान इस्तेमाल किया हथियार और खून से लथपथ कपड़ों को भी बरामद कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बटाला के एसपी एचएस हीर ने मंगलवार को बताया कि गांव काला नंगल के रहने बलविंदर सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी जसबीर कौर (28) सात महीने की गर्भवती थी। शनिवार को उसकी पड़ोसी जोगिंदर कौर और उसके पति पूर्ण सिंह, बहू रविंदर कौर निवासी काला नंगल, नीतू, अमन निवासी तरसिका, राजिंदर कौर निवासी जीरा ने एक सलाह होकर महिला तांत्रिक दीशो उर्फ देवा निवासी हसनपुर कलां के कहने पर उसकी पत्नी जसबीर कौर को अपने घर बुलाकर ले गई।

 वहां जसबीर की हत्या करके शव अपने घर की पेटी में बंद कर दिया। इससे पहले जसबीर कौर के पेट को ब्लेड से चीर कर सात महीने का अजन्मा बच्चा निकाल लिया। जब बच्चा मृत निकला तो उसको अपने ही घर में जमीन में दबा दिया।

एसपी हीर के मुताबिक बलविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि जब उसे शक हुआ तो वह अपने साथ गांव के लोग और पंचायत लेकर पड़ोसियों के घर गया और घर की तलाशी लेना शुरू कर दिया। 

जब लोहे की पेटी खोली तो देखा कि उसकी पत्नी जसबीर कौर का खून से सना शव मिला और उसके पेट पर कट के निशान थे और पेट में बच्चा नहीं था। गांव के लोगों ने जब सख्ती से पूछा तो पड़ोसी परिवार ने दोनों की हत्या करना स्वीकार कर लिया। एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी महिला रविंदर कौर ने माना है कि उसके पांच साल से कोई बच्चा नही था। 

महिला तांत्रिक दीशो उर्फ देवा निवासी हसनपुर कलां के कहने पर ही उसके सारे परिवार ने ऐसा किया है। आरोपी महिला रविंदर कौर ने बताया कि महिला तांत्रिक दीशो ने ही उन्हें कहा था कि गांव की गर्भवती महिला को अपने घर बुलाकर उसकी हत्या कर उसके पेट से बच्चा निकालने के बाद गांव में शोर मचा दो कि रविंदर कौर के घर बच्चा पैदा हुआ है। 

ऐसा ही उन्होंने 27 अप्रैल को किया। जसबीर की हत्या करके उसके बच्चे को पेट से निकाला तो मरा हुआ था। इस पर उन्होंने जसबीर कौर और उसके सात माह के बच्चे को घर में ही दबा दिया था।

एसपी ने बताया कि इस मामले में थाना सदर बटाला में सात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है मुख्य आरोपी रविंदर कौर, उसकी सास जोगिंदर कौर, ससुर पूर्ण सिंह औैर महिला तांत्रिक दीशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी अमन, नीतू और रजिंदर कौर फरार हैं। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed