फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pregnant Lady Delivery outside Hospital in Punjab

गर्भवती ने अस्पताल के बाहर जन्मी बच्ची

Sat, 11 Oct 2014 01:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन Updated Sat, 11 Oct 2014 01:53 PM IST
विज्ञापन
Pregnant Lady Delivery outside Hospital in Punjab

एक तरफ पंजाब सरकार गरीब मरीजों को बढ़िया सेहत सेवाएं देने के दावे करते नहीं थकती वहीं दूसरी तरफ तरनतारन के सिविल अस्पताल में मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है।

विज्ञापन


शुक्रवार को एक गर्भवती को सिविल अस्पताल में डाक्टरों ने प्रसव करने से मना कर दिया तो पीड़िता को अस्पताल के बाहर ही जमीन पर बच्ची को जन्म देना पड़ा।

आरोप है कि पहले तो डाक्टरों ने महिला की कोई सुध नहीं ली, लेकिन जब उसने अस्पताल के गेट के बाहर ही लड़की को जन्म दिया तो मौके पर उपस्थित मरीजों के परिजनों द्वारा अस्पताल प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट किया गया तो आनन फानन में उसे दाखिल कर लिया गया।
विज्ञापन

Trending Videos

महिला डाक्टरों ने बहाना बनाकर पल्ला झाड़ा

Pregnant Lady Delivery outside Hospital in Punjab

गर्भवती जसबीर कौर के पति जसवंत सिंह वासी खडूर साहिब ने बताया कि वह अपनी पत्नी को प्रसव के लिए सिविल अस्पताल में लाया था, लेकिन महिला डाक्टरों ने बहाना बनाते हुए उसकी पत्नी को अमृतसर ले जाने की बात कह कर पल्ला झाड़ लिया।

पीड़िता के पति ने प्रसव करने में जानबूझ कर लापरवाही करने वाली महिला डाक्टरों पर कार्रवाई करने की मांग की है। ड्यूटी पर उपस्थित डा. कश्मीर सिंह सोहल ने कहा कि महिला ने कहा कि महिला ने अस्पताल के बाहर बच्ची को जन्म दिया है।

इस बात की जानकारी डा. वरिन्दरा कौर के पास पहुंच चुकी है विभागीय कार्रवाई के बाद जो भी आरोपी पाया गया उस पर कड़ी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed