फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pregnant dalit yuvti murder ludhiana punjab

लुधियाना में दलित युवती की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

Sat, 23 Jul 2016 06:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लुधियाना
अमर उजाला ब्यूरो, लुधियाना Updated Sat, 23 Jul 2016 06:58 PM IST
विज्ञापन
pregnant dalit yuvti murder ludhiana punjab
ludhiana dalit yuvti murder - फोटो : amar ujala
शहीद भगत सिंह नगर इलाके में एक्सपोर्टर नरेंद्र तांगड़ी के घर काम करने वाली दलित युवती सोनम चार माह की गर्भवती थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। इसके अलावा उसकी एक बाजू और टांग टूटी हुई थी और उसे अंदरूनी चोटें भी आई हुई थी। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट सोमवार को सौंपी जाएगी। इसके बाद पुलिस अगली कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन


वहीं सोनम की हत्या के मामले में शनिवार को दलित समुदाय के लोगों ने रोष प्रदर्शन किया और भारत नगर चौक में जाम लगा दिया। शहीद भगत सिंह नगर स्थित वाल्मीकि कालोनी में मृतक सोनम के घर पर शनिवार सुबह दलित समाज से जुड़े लोग इकट्ठा होने लगे। लोगों ने पहले फिरोजपुर रोड स्थित वेरका मिल्क प्लांट के बाहर धरना लगाया और दोनों तरफ से रोड जाम कर दिया। उसके बाद प्रदर्शनकारी पैदल मार्च करते हुए भारत नगर चौक की तरफ कूच कर गए। प्रदर्शनकारी करीब साढ़े 11 बजे भारत नगर चौक पहुंचे और उन्होंने चारों तरफ से ट्रैफिक रोक दिया और वहीं पर धरना देकर बैठ गए।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस भी उनके साथ साथ चलती रही। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन कोई भी प्रदर्शनकारी बात करने को तैयार नहीं था। करीब एक घंटे बाद प्रदर्शनकारियों की अगुवाई करने आए भावाधस नेता नरेश धींगान से पुलिस ने बात की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इसके बाद नरेश धींगान सोनम के परिजनों को साथ लेकर पुलिस अधिकारियों के दफ्तर गए। जहां पर उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले डोली नाम की महिला ने उसे धमकियां दी थी। उन्होंने डोली के साथ-साथ दो और लोगों का भी पुलिस को नाम दिया है जो उनके अनुसार सोनम की हत्या में शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने सोनम के परिजनों से कुछ दिन की मोहलत मांग कर जांच के बाद इन लोगों को भी नामजद करने का भरोसा दिया। जिसके बाद प्रदर्शनकारी सड़क से हटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही करेंगे अंतिम संस्कार
सोनम के परिजनों ने कहा कि उसकी हत्या करने में नरेंद्र तांगड़ी और सचिन तांगड़ी के साथ साथ तीन लोग और शामिल हैं। उन्होंने ही सोनम के साथ मारपीट की है और उसकी हत्या की है। उन्होंने कहा कि पुलिस को उनके नाम बता दिए गए है, जिन्हें नामजद करने का पुलिस ने भरोसा दिया है। जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, सोनम के शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। शुक्रवार देर शाम सिविल अस्पताल में डॉ. संदीप सोही, डॉ. गीता और डॉ. माला के बोर्ड ने सोनम के शव का पोस्टमार्टम किया। डॉक्टरों ने अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस के हवाले नहीं की है। 


पुलिस इस मामले में कर रही है जांच : पन्नू
एडीसीपी थ्री परमजीत सिंह पन्नू ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने उन्हें कुछ लोगों के नाम बताए है जो सोनम की हत्या में शामिल है। पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सोनम के परिजनों को उसका अंतिम संस्कार करने को कहा गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। सोमवार तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट जा जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed