महिला को बदनाम करने के लिए गलियों में लगाए शर्मनाक पोस्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना पसियाना के अधीन पड़ते गांव शेरमाजरा में रंजिश के चलते एक बुजुर्ग महिला के एतराज योग्य पोस्टर गांव भर में लगाने का मामला सामने आया है।
जिसमें महिला के नाजायज संबंध गांव की बड़ी शख्सियत के साथ होने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। जिनमें से एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जगमीत सिंह पुत्र भिंदरपाल सिंह निवासी गांव शेरमाजरा ने बयान दिया है कि उसने आरोपियों अजय कुमार, गुरप्रीत सिंह और चंद सिंह निवासी शेरमाजरा ने 31 दिसंबर की रात को उसकी माता मनदीप कौर को रंजिशन बदनाम करने के लिए उनके एतराज योग्य पोस्टर गांव भर में लगा दिए।
तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
इन पोस्टरों में उसकी माता के नाजायज संबंध गांव की बड़ी शख्सियत के साथ होने के आरोप लगाए गए हैं। जगमीत ने बताया कि दरअसल आरोपियों ने उनके घर की पिछली तरफ पड़ी पंचायती जमीन पर नाजायज कब्जे की कोशिश की थी।
गांव की पंचायत ने प्रशासन की मदद से आरोपियों को पंचायती जमीन से खदेड़ दिया था। आरोपियों को शक है कि उनके कहने पर ही पंचायत ने यह कार्रवाई की है, क्योंकि उन्होंने घर का एक दरवाजा पंचायती जमीन की तरफ निकाल रखा था।
पुलिस ने इस बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एक आरोपी गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार भी कर लिया है।