{"_id":"5e1736358ebc3e8804394ac4","slug":"post-office-cashier-commits-suicide-after-shot-dead-his-mother","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक कदमः गोली मारकर कैशियर ने की मां की हत्या, फिर कर ली आत्महत्या, कर्ज बना वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खौफनाक कदमः गोली मारकर कैशियर ने की मां की हत्या, फिर कर ली आत्महत्या, कर्ज बना वजह
Thu, 09 Jan 2020 08:18 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 09 Jan 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व परिजन।
हल्का बल्लूआना के गांव मेहराना निवासी कैशियर ने कर्ज से परेशान होकर गुरुवार दोपहर अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही डीएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार विनोद बिश्रोई (40) पुत्र जगदीश बिश्रोई गांव भाई का केरा के डाकघर में कैशियर था। गांव में उसका 11 एकड़ में किन्नू का बाग है। परिजनों ने बताया कि विनोद ने बैंक से करीब 35 लाख का कर्ज लिया था। गुरुवार सुबह वह अपनी 60 वर्षीय मां राधा देवी के साथ बाग में गया। करीब साढे़ 12 बजे अबोहर के कॉलेज में प्रवक्ता अपने ममेरे भाई धर्मवीर को फोन कर विनोद ने बताया कि वह मानसिक परेशानी के कारण आत्महत्या कर रहा है।
विज्ञापन
धर्मवीर ने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन विनोद ने फोन काट दिया। उसके बाद अपनी मां के सिर में गोली मारने के बाद अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। धर्मवीर मौके पर पहुंचा और इसकी सूचना पुलिस को दी। डीएसपी संदीप सिंह सहित थाना बहाववाला के एसआई गुरचरण सिंह, सीतो चौकी प्रभारी दविन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर लिया। मृतक विनोद के परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
स्पोर्ट्स में गोल्ड मेडलिस्ट था विनोद
विनोद कुमार शानदार खिलाड़ी था और दौड़ में उसे गोल्ड मेडल भी मिल चुका था। मेडल जीतने के बाद उसे स्पोर्ट्स कोटे से डाकघर में नौकरी मिली थी। उसके पिता सेवानिवृत्त अध्यापक हैं और उसका अपना बाग भी है। अच्छी आर्थिक स्थिति के बावजूद कुछ कर्ज के कारण वह परेशान रहने लगा था। मृतक के रिश्तेदारों का कहना था कि उन्हें तो यह भी पता नहीं था कि विनोद के पास लाइसेंसी पिस्टल भी है।