फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   policemen beaten by drunk Russian woman

नशे में रूसी महिला ने 6 पुलिस वालों को पीटा

Mon, 04 May 2015 07:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 04 May 2015 07:46 AM IST
विज्ञापन
policemen beaten by drunk Russian woman

नशे में धुत एक रूसी महिला ने गत रात सेक्टर-17 में खूब हंगामा किया और उसे पकड़ने आए आधा दर्जन पुलिस वालों की पिटाई कर दी। इस मारपीट में नीलम चौकी इंचार्ज सरबजीत कौर का हाथ टूट गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शनिवार रात तीन बजे होटल ताज के पीछे युवती के हंगामा करने की जानकारी मिली थी। सूचना पर सेक्टर-17 थाना प्रभारी उदय पाल और नीलम चौकी इंचार्ज सरबजीत कौर सेखों करीब आधा दर्जन पुलिस वालों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जैसे ही महिला को पकड़ने की कोशिश की, उसने पुलिस वालों पर हमला कर पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पिटाई से सरबजीत कौर का हाथ टूट गया। उन्हें इलाज के लिए जीएमएसएच-16 ले जाया गया। बाद में किसी तरह महिला को काबू किया गया। रविवार को महिला को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीआर में काटा हवलदार का हाथ: महिला को पीसीआर में अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में उसने पीसीआर के शीशे तोड़ने की कोशिश की। इस दौरान एक हवलदार शमशेर ने उसे रोकने की कोशिश की तो महिला ने उसके हाथ पर बुरी तरह काट खाया और घायल कर दिया। महिला को थाने लाया गया। इस बीच सुबह हो गई मगर उसका नशा कम नहीं हुआ।

हर सवाल पर गालियां: पुलिस ने जांच के दौरान उससे जितने भी सवाल किए उसने जवाब की जगह गालियां दीं। वह अपना एड्रेस भी नहीं बता सकी। पुलिस को न तो उसका कोई साथी मिला है और न ही उसके पास वीजा और एड्रेस प्रूफ मिला।

ड्रग व्यापारियों से संबंध की भी जांच की जा रही है

policemen beaten by drunk Russian woman

पुलिस के अनुसार आरोपी विदेशी महिला का कोई प्रापर एड्रेस नहीं मिला हैं। वहीं, पुलिस जांच के दौरान जितने सवाल आरोपी महिला से करती थी, वह पलटकर उन्हें गालियां ही देती थी। जबकि, पुलिस जांच के दौरान पता चला कि वह महिला उसी रात पहले सेक्टर-26 स्थित एक डिस्को के सामने देखी गई थी।

बाद में वह ताज के सामने नशे में धूत मिली। वहीं, बाद में आरोपी महिला ने पुलिस को एक ही एड्रेस कभी चंडीगढ़ तो कभी मोहाली बताया हैं। फिलहाल, पुलिस आरोपी के बताए एड्रेस पर जांच कर रही हैं। साथ ही ड्रग व्यापारियों से उसके संबंध की भी जांच की जा रही है।

मोबाइल खोल सकता राज: पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी महिला के पास से एक पर्स व एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पर्स में कुछ भी नहीं था और मोबाइल का पूरा डाटा डिलीट किया गया था। हालांकि, पुलिस आरोपी की महिला के मोबाइल की जांच में जुटी हैं।

सुखराज कटेवा, कार्यवाहक डीएसपी, सेंट्रल ने बताया ‌कि पकड़ी गई रूसी महिला इतने नशे में थी कि अपना एड्रेस बताना तो दूर नाम भी ठीक से नहीं बता पा रही थी। उसके बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारियां नहीं मिली हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed