{"_id":"88a144b3148a718ef280839f40c50c98","slug":"policeman-bruetly-beeted-by-boys-due-to-stop-for-trippling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों को ट्रिपलिंग करने से रोकना पुलिसवाले को महंगा पड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवकों को ट्रिपलिंग करने से रोकना पुलिसवाले को महंगा पड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी
Updated Mon, 27 Apr 2015 10:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेराबस्सी के गांव बेहड़ा में शनिवार देर रात गश्त कर रहे दो पुलिसकर्मियों को बाइक पर ट्रिपलिंग कर रहे लोगों को रोकना महंगा पड़ गया। शराब के नशे में धुत तीनों लोगों ने पुलिसकर्मियों की पिटाई कर डाली। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
एएसआई अनूप सिंह ने कहा कि शनिवार रात को कांस्टेबल शरत कुमार, होमगार्ड जसमेर सिंह के साथ गांव बेहड़ा की ओर गया था। रात के करीब एक बजे जब उन्होंने एक मोटरसाइकिल पर जा रहे तीन लोगों को रोककर पूछताछ की तो वे उनसे उलझ गए।
विज्ञापन
शरत कुमार ने आरोप लगाया कि तीनों शराब के नशे में थे। जब वे उनसे दुर्व्यवहार करने लगे तो शरत ने थाने में सूचना दी। इसके बाद अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। जब उन्हें थाने चलने को कहा तो उन्होंने पुलिसकर्मियों से मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने कांस्टेबल शरत कुमार व बूटा सिंह को डंडे मारे।
विज्ञापन
थाना प्रभारी तरलोचन सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान प्रशांत राय निवासी बंगाल, सत्यम पांडे निवासी बिहार व सपन हाल निवासी गांव बेहड़ा के रूप में हुई है।
प्रशांत राय व सत्यम पांडे को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि सपन मौक से फरार होने में कामयाब रहा। तीनों एक निजी केमिकल कंपनी में कार्यरत हैं व तीन साल से गांव बेहड़ा में ही किराए पर रह रहे हैं।