फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police Started investigation after Case filed against unknown people

गजब! फिरौती नहीं, शादी रुकवाने के लिए युवक का अपहरण, नोट में अपहरणकर्ता ने लिखा...

Sun, 12 Jan 2020 07:01 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 12 Jan 2020 07:01 PM IST
विज्ञापन
Police Started investigation after Case filed against unknown people
प्रतीकात्मक तस्वीर

कपूरथला के गांव झल्ल ठीकरीवाल में युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। युवक को अपहरण करके ले जाने के दौरान अपहरणकर्ता एक नोट भी छोड़ गए हैं। इसमें उन्होंने शादी रुकवाने के लिए अपहरण करने की बात लिखी है। घटना 4-5 जनवरी की रात की है। थाना कोतवाली की पुलिस को अपहरण की कहानी पर संदेह है। फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


थाना कोतवाली की पुलिस को दी शिकायत में दर्शन सिंह निवासी गांव झल्ल ठीकरीवाल ने बताया कि उसके बेटे हरजीत सिंह की शादी 21 जनवरी को तय हुई है। 4-5 जनवरी की रात को घर के मुख्यद्वार को अंदर से ताला लगाकर पूरा परिवार सोया हुआ था। सुबह देखा तो बेटा गायब था। वहां से उन्हें एक नोटबुक के पेज पर पंजाबी में लिखा हुआ एक नोट घर के बाहर से मिला है। 
विज्ञापन


दर्शन सिंह के अनुसार इसमें अपहरणकर्ताओं ने लिखा हुआ है कि आप जी दे पुत्र हरजीत सिंह दे ब्याह तो अस्सी सहमत नहीं हां, इसदा कारण बहुत वड्डा है, साडी कोई इसदे नाल पुरानी दुश्मनी सी, इसने साडे ब्याह विच्च माड़ी हरकत कीती सी। जिस विच्च इसदा वी हत्थ सी। 40 दिनां तुहाडी फोन ते इस नाल गल्ल करावेंगे ते 3 महीने बाद वापस कर जावांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार का दावा है कि हरजीत सिंह की किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी। उसे वह अब तक अपने स्तर पर तलाशते रहे हैं। हरजीत सिंह के भाई हरदीप सिंह के अनुसार वह गांव में खेतीबाड़ी करता था। 


थाना कोतवाली के एसएचओ इंस्पेक्टर नवदीप सिंह के अनुसार परिजन इस मामले में कुछ भी खुलकर बताने से गुरेज कर रहे हैं। इससे मामला संदेहास्पद नजर आ रहा है। फिलहाल दर्शन सिंह के बयान पर अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। एसएचओ के अनुसार घर के गेट को अंदर से ताला लगा होने के बावजूद युवक को कोई कैसे अपहरण करके ले जाया जा सकता है। यह कहानी गले नहीं उतर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed