फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   police staff commit suicide in staff quarter

पुलिस लाइन में अपने क्वार्टर में फंदे में लटका मिला सिपाही

Mon, 05 Oct 2015 09:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Mon, 05 Oct 2015 09:12 PM IST
विज्ञापन
police staff commit suicide in staff quarter

पुलिस लाइन में सोमवार को एक सिपाही का शव उसी के क्वार्टर में फंदे के सहारे लटका मिला। मामले का पता तब लगा जब पड़ोस में रहने वाले पुलिस कर्मियों को क्वार्टर में से बदबू आनी शुरू हुई।

विज्ञापन


मामला हरियाणा के सोनीपत का है। मामले की सूचना तुरंत गोहाना रोड चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्वार्टर का दरवाजा तोड़ा तो सिपाही का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां से शव को खानपुर कलां स्थित मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। बता दें कि मृतक सिपाही की ड्यूटी पुलिस लाइन गार्द में ही थी और तीन-चार दिन पहले ही सिपाही के बीवी और बच्चा घर से गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी अनुसार सुभाष निवासी रोहट सोनीपत पुलिस में सिपाही के पद पर नियुक्त था। वह फिलहाल पुलिस लाइन के ई-ब्लॉक में सरकारी क्वार्टर में रहता था और पुलिस लाइन गार्द में ही ड्यूटी थी।

तीन दिन पहले उसकी पत्नी इकलौते बेटे को लेकर रोहट गांव गई थी। इसके बाद किसी ने सुभाष को नहीं देखा था। सोमवार को उसके क्वार्टर के पास बदबू आने लगी तो पड़ोस में रहने वाले पुलिस कर्मियों को शक हुआ।

दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो सुभाष का शव फंदे पर लटका मिला

police staff commit suicide in staff quarter

दरवाजा खटखटाने पर भी कुछ जवाब नहीं मिला तो गोहाना रोड चौकी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने चौकी प्रभारी जसमेर सिंह की मौजूदगी में क्वार्टर का दरवाजा तोड़ा।

इसी दौरान सुभाष के परिजन भी वहां पहुंच गए थे। दरवाजा तोड़कर जब अंदर गए तो सुभाष का शव फंदे पर लटका मिला। शव पूरी तरह से फूल चुका था।  

पुलिस ने सुभाष के भाई बिट्टू और पिता राजेंद्र के साथ बातचीत की। इस दौरान पुलिस ने सुभाष के आत्महत्या के कारण जानना चाहा तो दोनों ने अनभिज्ञता जाहिर की। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था। सुभाष के पिता राजेंद्र भारतीय स्टेट बैंक बीकानेर एंड जयपुर, सोनीपत में क्लर्क के पद पर नियुक्त हैं।

जसमेर, गोहाना रोड चौकी प्रभारी ने बताया कि आसपास के क्वार्टर वालों ने सूचना दी तो मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाल कर कब्जे में लिया गया था। फिलहाल किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed