{"_id":"579a42b14f1c1b6b6e21dfec","slug":"police-solved-kalka-murder-and-loot-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने सुलझाई कालका हत्या और लूट की गुत्थी, गहने बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने सुलझाई कालका हत्या और लूट की गुत्थी, गहने बरामद
अमर उजाला ब्यूरो, कालका
Updated Thu, 28 Jul 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Kalka Loot Case
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने कालका में बीते 4/5 जुलाई को ज्वेलर के बेटे शुभांशु की हत्या और लूट केस की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। वीरवार को एसीपी ऑफिस कालका में आयोजित पत्रकार वार्ता में डीसीपी अनिल धवन ने बताया कि पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल इनोवा कार चालक जगदीश मामले के दो मुख्य आरोपी इकबाल अहमद, मोहम्मद आबिद और उसकी पत्नी नसीमा बेगम, बेटे साजिद व गहने खरीदने के आरोपी रामगोपाल वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों से कालका सोमनाथ जगदीश राज वर्मा की दुकान से लूटे गए सोने व चांदी के सभी गहने बरामद कर लिए गए हैं। जिनकी शिनाख्त दुकान मालिक जगदीश वर्मा ने की है। साथ ही शुभांशु का आईफोन, उसकी हत्या में इस्तेमाल रॉड, दुकान से चोरी की गई नगदी और चांदी के सिक्के बरामद कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह एक ब्लाइंड केस था।

गाड़ी पर पड़े डेंट से पुलिस को मिली मदद
कालका में ज्वैलर के बेटे की हत्या कर लाखों का सोना लूटने वाले गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
ज्यादा हिस्सा आबिद रखता था
धवन ने बताया कि जहां भी यह लोग चोरी या लूट करते थे, उसका ज्यादा हिस्सा मोहम्मद आबिद रखा करता था। बाकी हिस्सा गिरोह के अन्य सदस्यों में बांट दिया जाता था। उन्होंने बताया कि गाड़ी के चालक जगदीश को काम के लिए पैसे दिए जाते थे।
3 जुलाई को आए थे वारदात को अंजाम देने
धवन ने बताया कि गाड़ी चालक जगदीश, इकबाल अहमद, मोहम्मद आबिद तीन जुलाई की रात वारदात को अंजाम देने आए थे। बारिश होने के कारण वह लौट गए और दड़वा (चंडीगढ़) में एक होटल में रुके थे। इसके बाद 4/5 जुलाई की देर रात दोबारा कालका आकर वारदात को अंजाम दिया।
पिता के लिए वकील करने आया आरोपी बेटा भी काबू
डीसीपी ने बताया कि बीते दिन अपने पिता मोहम्मद आबिद के लिए वकील करने आया। उसके बेटे साजिद को भी पुलिस ने चंडीमंदिर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। साजिद व उसकी मां नसीमा बेगम पर लूट के गहने बेचने का आरोप है। धवन ने बताया कि साजिद को वीरवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसेे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
गाड़ी पर पड़े डेंट से पुलिस को मिली मदद
धवन ने कहा कि जब उन्होंने सोमनाथ जगदीश राज वर्मा ज्वेलर की दुकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज को देखा था तो उसमें वारदात में एक इनोवा कार के इस्तेमाल होने का पता चला था, लेकिन उसमें कार का नंबर नही दिख रहा था। ध्यान से फुटेज देखने के बाद उस कार के बोनट पर डेंट दिखा। इसके बाद पुलिस ने सभी टोल पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए। दप्पर के पास बने टोल में उक्त इनोवा कार दिखी जिसमें अगली सीट पर ज्वेलर की दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद लुटेरा बैठा था। इसके बाद कार मालिक का पता लगाया गया व चालक जगदीश के बाद दोनों मुख्य आरोपियों के साथ नसीमा बेगम, उसके बेटे साजिद व लूट का सामान खरीदने वाले रामगोपाल वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया।

पहले भी कई वारदातों को दे चुके हैं अंजाम
crime
- फोटो : demo pic
कोर्ट के जरिये ज्वेलर को दिए जाएंगे गहने
धवन ने बताया कि कोर्ट के जरिये ज्वेलर को गहने दिए जाएंगे। वहीं आरोपी नसीमा बेगम व साजिद ने जो गहने बेचे थे, उसके पैसे खाते में जाने थे। खाते को सीज करवाकर कैश की रिकवरी की जाएगी। नगदी और गहने कोर्ट के जरिये दिए जाएंगे।
पहले भी कई वारदातों को दे चुके हैं अंजाम
पुलिस ने बताया कि उक्त आरोपी फरीदाबाद, रेवाड़ी, दिल्ली, करनाल, एमपी, गाजियाबाद, लुधियाना सहित अन्य जगहों पर लूट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं।
डीसीपी, सीआईए पुलिस का किया धन्यवाद
मौके पर सोमनाथ जगदीश राज वर्मा के मालिक जगदीश वर्मा समेत कालका-पिंजौर ज्वेलर एसोसिएशन के प्रधान अशोक वर्मा ने आरोपियों को पकड़ने, केस सुलझाने और गहनों की बरामदगी के लिए डीसीपी, सीआईए और पुलिस का किया धन्यवाद किया।
सुरक्षा के लिए मांगा सहयोग
वही डीसीपी धवन ने सभी ज्वैलर्स, बैंक, होटल व दुकानदारों को अपनी दुकानों के अंदर व बाहर एचडी सीसीटीवी कैमरे लगवाने को कहा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिए सभी को पुलिस का सहयोग करना चाहिए।