{"_id":"5ed948829a30fe67dc19d369","slug":"police-rescues-a-kidnapped-man-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसों के लेनदेन में युवक अगवा, पुलिस ने कांग्रेस नेता की फैक्ट्री से छुड़ाया, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पैसों के लेनदेन में युवक अगवा, पुलिस ने कांग्रेस नेता की फैक्ट्री से छुड़ाया, दो आरोपी गिरफ्तार
Fri, 05 Jun 2020 12:50 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 05 Jun 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
वारदात के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार शाम चार बजे घर से अगवा युवक को रात में कांग्रेस नेता की फैक्ट्री से छुड़ा लिया गया। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया और उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। राजपुरा पुलिस को दिए अपने बयान में प्रेम नगर निवासी शिवानी ने बताया कि उसका पति सनमप्रीत सिंह राजपुरा टाउन में कपड़े के थोक व्यापार का कार्य करता है ।
विज्ञापन
शाम को चार बजे वह घर पर बैठा हुआ था। इसी दौरान दो लोग आए और उसे बाइक पर बैठाकर ले गए। थोड़ी देर बाद सनमप्रीत का फोन आया कि पैसों के लेनदेन के चलते उसे अगवा कर बंधक बनाकर रखा गया है। पुलिस ने अगवा युवक से संपर्क साधा तो वह केवल इतना ही बता सका कि उसे एक फैक्ट्री में बांधकर रखा गया है। फैक्ट्री का गेट नीले रंग का है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- हरियाणा में मिले 327 पॉजिटिव, करनाल में एक की मौत, अकेले गुरुग्राम में 200 से अधिक मामले
विज्ञापन
पुलिस ने फोन की लोकेशन के आधार पर रात में होली एंदल स्कूल के पास स्थित कांग्रेसी नेता की फैक्ट्री में छापा मारकर सनमप्रीत सिंह को मुक्त करा लिया। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने रिंकू शर्मा व पंकज के खिलाफ केस दर्ज किया है। सिटी थाना प्रभारी बलविन्द्र सिंह ने बताया कि जांच के बाद फैक्ट्री मालिक पर भी केस दर्ज किया जा सकता है।
क्या कहते हैं डीएसपी राजपुरा
डीएसपी राजपुरा अकाशदीप सिंह औलख का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि पैसों के लेनदेन के चलते सनमप्रीत को अगवा किया गया था। उसे छुड़वा लिया गया है और मौके से दो आरोपियों को काबू कर केस दर्जकर किया गया है।