{"_id":"59ec502b4f1c1b69678b6b21","slug":"police-releases-pictures-of-5-suspects-in-murder-of-journalist-kj-singh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केजे सिंह हत्याकांड: SIT ने जारी किए 5 संदिग्धों की तस्वीरें, इन नंबरों पर दें जानकारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केजे सिंह हत्याकांड: SIT ने जारी किए 5 संदिग्धों की तस्वीरें, इन नंबरों पर दें जानकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
Updated Sun, 22 Oct 2017 01:30 PM IST
विज्ञापन
KJ Singh Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीनियर जर्नलिस्ट केजे सिंह और उनकी मां की हत्या के लगभग एक महीने बाद आखिर पहली बार एसआईटी ने पांच संदिग्ध लोगों के फोटोग्राफ जारी किए हैं। पुलिस को अंदेशा है कि यही लोग केजे सिंह की हत्या में शामिल थे। इन्होंने रेकी कर पूरी प्लानिंग से वारदात को अंजाम दिया था। यह दावा शनिवार को एसपीडी हरबीर सिंह अटवाल ने किया।
उन्होंने कहा कि इन फोटो तक पहुंचने के लिए उनकी कई टीमों ने मेहनत की है। उन्होंने साफ किया है कि इनकी सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। साथ सरकार की पॉलिसी के मुताबिक कैश प्राइज भी दिया जाएगा। एसपी अटवाल ने बताया कि उक्त वीडियो हत्या वाले दिन का है। केजे की हत्या से पहले सीसीटीवी रिकॉर्डिंग लेकर उन्होंने अपने स्तर पर जांच की। यह रिकॉर्डिंग उन्होंने मार्केट और विभिन्न एरिया से ली थी। इसमें उक्त पांच लोग केजे के घर के बाहर देखे गए। ऐसा लग रहा था कि मानो रेकी कर रहे हैं। इतना ही नहीं उनसें कुछ ने मोबाइल से फोटो तक खींचे थे। वहीं, इसके बाद सारे इकट्ठे हो गए थे। इस दौरान स्कार्पियो में दो लोग अलग से बैठे हुए थे। इसके बाद सारे कहीं गायब हो जाते हैं।
नहीं मिला संदिग्धों का आपराधिक रिकॉर्ड
अटवाल ने बताया कि जो लोग सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग में दिख रहे हैं। उन्होंने इसके बारे में काफी जगह पड़ताल की । इस दौरान विभिन्न मार्केट, जेलों समेत कई जगह उनका रिकॉर्ड खंगाला गया। लेकिन इनका कोई सुराग नहीं लग पाया। इतना ही नहीं परिवार के लोगों ने भी इन्हें पहचानने से मना कर दिया। इसके बाद उनकी तरफ से उक्त फोटो जारी किए गए हैं।

पांच हजार कॉल्स की पड़ताल की
KJ Singh Murder
बठिंडा मानसा साइड के हो सकते हैं आरोपी
एसपी ने बताया कि संदिग्धों की उम्र तीस के आसपास की है। वह लोकल नहीं लग रहे हैं। उन्हें संदेह है कि उक्त लोग संगरूर पटियाला, बरनाला, मोगा या बठिंडा के हो सकते हैं। ऐसे में उन्हें संदेह है ये बाहरी व्यक्ति हैं।
पांच हजार कॉल्स की पड़ताल की
पुलिस के मुताबिक अब तक उनकी टीमों ने करीब पांच हजार मोबाइल कॉल्स को खंगाला है। जबकि इसके बाद अब नेट कॉल्स पर उनका ध्यान चल रहा है। उन्हें उम्मीद है कि इससे भी उन्हें कोई अच्छी जानकारी हाथ लग सकती है।
केजे सिंह की कार 12 बजे निकली थी घर से
एसपी अटवाल ने बताया कि केजे सिंह की हत्या वाले दिन उनके घर से रात 12 बजे के करीब कार निकली थी। इसके उनके पास प्रमाण हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हेें नहीं लगता कि कार को नहर आदि में फेंक दिया गया है तो इस पर उनका जवाब था कि उन्होंने इस संबंधी सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट भेजा है। लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
कई राज्यों के संपर्क में है पुलिस
एसआईटी के सीनियर मेंबर अटवाल ने बताया कि इस मामले को पुलिस हलके में नहीं ले रही है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल, जेएंडके और राजस्थान से जानकारी शेयर की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों के शरीर खिलाड़ियों की तरह लग रहे हैं। ऐसे में उन्होंने पंजाब में स्थित सभी स्पोर्ट्स अकेडमियों, कांप्लेक्सों और कोचिंग सेंटरों में भी फोटो भेजे हैं। ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके।

इन नंबरों को दे सकते हैं सूचना
इन नंबरों को दे सकते हैं सूचना
एसपी इन्वेस्टिगेशन 95010 01501
डीएसपी सिटी-1 98552 00001
मुख्य अफसर थाना मटौर - 99150 12778
मुख्य अफर थाना फेज-1 - 82838 32057
सीआईए इंचार्ज 9779600808
एसपी इन्वेस्टिगेशन 95010 01501
डीएसपी सिटी-1 98552 00001
मुख्य अफसर थाना मटौर - 99150 12778
मुख्य अफर थाना फेज-1 - 82838 32057
सीआईए इंचार्ज 9779600808