फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   police recovered gold from Old Man near sector 17 bus stand chandigarh

चंडीगढ़ में सेक्टर-17 बस स्टैंड पर बुजुर्ग से 1.23 किलो सोना बरामद, दिल्ली सप्लाई करने जा रहा था

Wed, 26 Jun 2019 09:54 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 26 Jun 2019 09:54 AM IST
विज्ञापन
police recovered gold from Old Man near sector 17 bus stand chandigarh
लिक्विड गोल्ड - फोटो : फाइल फोटो
चंडीगढ़ में सेक्टर-17 स्थित बस स्टैंड के पास से डीआरआई ने एक बुजुर्ग को 1.23 किलो सोने के साथ गिरफ्तार किया है। टीम ने गुप्त सूचना पर ट्रैप लगाया था। ट्रैप के दौरान डीआरआई ने सेक्टर-17 थाना पुलिस का सहयोग लिया। सोने को लिक्विड रूप में अंडरवियर, जींस व शरीर के अन्य अंगों में छिपाया गया था।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान अमृतसर निवासी सुखदेव राज (75) के रूप में हुई है। लेकिन हैरानी कि बात है कि एयरपोर्ट पर इतनी कड़ी सुरक्षा इंतजाम के बावजूद आखिरकार आरोपी कैसे चकमा देकर यहां तक पहुंच गया। सूत्रों के अनुसार, डीआरआई टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति दुबई से मोहाली एयरपोर्ट पर सोना लेकर उतरा। लेकिन वह कड़ी सुरक्षा इंतजाम के बावजूद एयरपोर्ट से बाहर निकल गया। संदिग्ध लगने पर टीम ने उस पर कड़ी निगरानी बनाई हुई थी। डीआरआई टीम आरोपी का मोहाली से सेक्टर-17 स्थित बस स्टैंड तक उसका पीछा करती रही।
विज्ञापन


इसके बाद टीम ने सेक्टर-17 थाना पुलिस को सूचना देकर आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के अंडरवियर, जींस, बेल्ट समेत शरीर के अलग अलग जगह से उसके पास 1.23 किलो सोना बरामद हुआ। आरोपी शातिर तरीके से सोने को लिक्विड बनाकर छुपाया था। टीम की पूछताछ में सामने आया कि सोने को दुबई से लाकर दिल्ली सप्लाई करने जा रहा था। टीम आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है कि वह कब से इस तरह के काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed