फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   police recovered a bag in ekam murder case

14 दिन बाद एकम हत्याकांड में पुलिस को मिला ये अहम सुराग, अब खुलेंगी कई परतें

Sat, 01 Apr 2017 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 01 Apr 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
police recovered a bag in ekam murder case
- फोटो : file photo
दिल दहला देने वाले मोहाली के बहुचर्चित एकम हत्याकांड में 14 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।  पुलिस द्वारा मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है, जो इस मामले की जांच कर रही है।  वहीं, टीम में शामिल अधिकारियों का दावा है कि आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा। आरोपियों के लुक आउट नोटिस जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


सूत्रों से पता चला है कि गुरुद्वारा अंब साहिब के बाहर से जो एकम के खून वाले कपड़ों का बैग चोरी हो गया था। उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।  पता चला है कि इस दौरान जो कपड़े मिले हैं, वह जले हुए थे। हालांकि इस मामले की कोई भी पुलिस अधिकारी पुष्टि नहीं कर रहे हैं। दूसरी तरफ एकम का परिवार और वकील शनिवार शाम मटौर थाने पहुंचे। उन्होंने एसएचओ से मुलाकात कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। 
विज्ञापन


जिक्रयोग है कि एकम का शव 19 मार्च को सुबह फेज-3ए स्थित घर के बाहर बीएमडब्ल्यू कार में बैक सीट पर रखे अटैची से मिला था। एकम के सिर में गोली लगी हुई थी। वहीं, शव से खून बह रहा था। इस संबंध में एक आटो वाले ने पुलिस को सूचित किया था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था। एकम की पत्नी सीरत फरार हो गई थी, उसके पास एक बैग था। उसमें एकम के खून वाले कपड़े थे। इसे लेकर वह गुरुद्वारा अंब साहिब गई थी। जब वह माथा टेकने गई थी तो वहां से बैग चोरी हो गया था। उसकी मां उसे सुखना लेक ले गई थी। इसके बाद पुलिस ने उसी रात उसे गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed