फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   police raid hooka bar at panchkula shimla highway

हुक्का बार पर छापा, भारी मात्रा में नशा बरामद

Fri, 20 Feb 2015 02:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका/पिंजौर।
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका/पिंजौर। Updated Fri, 20 Feb 2015 02:33 PM IST
विज्ञापन
police raid hooka bar at panchkula shimla highway

पंचकूला-शिमला हाईवे पर टिपरा गांव के नजदीक कुछ दिन पहले खुले हाईवे फ्लेवर नामक रेस्टोरेंट में अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार पर बुधवार देर रात पुलिस और खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने छापा मारा।

विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान यहां से भारी मात्रा में निकोटिन युक्त अलादीन नामक नशीला पदार्थ बरामद हुआ। कार्रवाई करने गई टीम में एसीपी धर्मवीर सिंह, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के असिस्टेंट स्टेट ड्रग कंट्रोलर नरेंद्र आहूजा, ड्रग कंट्रोल ऑफिसर पंचकूला सारिका मलिक और जांच अधिकारी आनंदप्रकाश आदि शामिल थे।
विज्ञापन


असिस्टेंट स्टेट ड्रग कंट्रोलर नरेंद्र आहूजा ने बताया कि उन्हें पुलिस की ओर से इस हुक्का बार की शिकायत मिली थी। यहां से जो नशीला पदार्थ प्राप्त हुआ, वह प्रतिबंधित है। संचालकों के पास ग्राहकों का रिकॉर्ड भी नहीं था। आशंका जताई जा रही है कि यहां आने वाले ग्राहकों में नाबालिग भी थे। आहूजा ने बताया कि जब्त पदार्थ के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान दोनों हुक्का बार मालिकों पिंजौर निवासी जसबीर सिंह और पंचकूला निवासी निखिल सहगल पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। वीरवार को दोनों को 50-50 हजार के निजी मुचलके पर छोड़ा गया।

लेबल पर ही निकोटिन की जानकारी
असिस्टेंट स्टेट ड्रग कंट्रोलर ने कहा कि हैरत की बात है कि यहां से बरामद अलादीन नामक ब्रांड के फ्लेवर के लेबल पर ही प्वाइंट फाइव परसेंट निकोटिन लिखा हुआ है। यह सेहत के लिए हानिकारक है। पुलिस इस संबंध में मामला दर्ज करेगी। इसके बाद हुक्का बार के दोनों संचालकों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यहां से कुछ सामान भी जब्त किया गया है।


हो सकती है सजा
फ्लेवर्ड हुक्के की आड़ में निकोटिन परोसने पर बार संचालकों को सजा हो सकती है। आरोप सिद्ध होने पर विभिन्न धाराओं में तीन से पांच साल तक सजा का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed