फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   police personnel injured in accident during checking a car in sonipat

तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर को रोकने का किया प्रयास, तो चालक ने मारी सिपाही को टक्कर...पसलियां टूटी

Sat, 22 Dec 2018 09:31 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरथल/सोनीपत(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरथल/सोनीपत(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 22 Dec 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
police personnel injured in accident during checking a car in sonipat
पुलिस गिरफ्त में आरोपी और घायल सिपाही

हरियाणा के सोनीपत में एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी चालक ने सिपाही को टक्कर मार दी और काफी दूर तक घसीटते ले गया। मामला सोनीपत के कुमासपुर स्थित देवीलाल पार्क के सामने का है। हादसे में सिपाही की पसलियां टूट गईं। सिपाही को बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए फॉर्च्यूनर गाड़ी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ओवरस्पीड के चालान काट रही थी और चालक ने पुलिस बैरिकेड क्रास करने के बाद विपरीत दिशा से वापस आकर सिपाही को टक्कर मारी थी। मुरथल ट्रैफिक थाना में नियुक्त एएसआई रणबीर ने बताया कि वह गुरुवार शाम को अपनी टीम के साथ इंटरसेप्टर मशीन लेकर देवीलाल पार्क के सामने तेज गति से आ रहे वाहनों के चालान काट रहे थे। 
विज्ञापन


उनकी टीम में सिपाही जसबीर, कुलदीप, शाकिर, प्रमोद व चालक सिपाही रवींद्र थे। टीम पानीपत-दिल्ली रोड पर खड़ी थी। इसी दौरान मुरथल की तरफ से एक फॉर्च्यूनर गाड़ी चालक तेज गति से आया। इंटरसेप्टर मशीन में उसकी तेज गति दर्ज होने के बाद आगे बैरीकेड लगाकर खड़ी पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। जब टीम ने गाड़ी चालक को रोकने का प्रयास किया तो वह आगे निकल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

police personnel injured in accident during checking a car in sonipat
दुर्घटनाग्रस्त फॉर्च्यूनर कार

 आगे जाने के बाद वह गाड़ी को मोड़ कर विपरीत दिशा से ही तेज गति में वापस आया और सिपाही कुलदीप को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के साथ ही वह सिपाही को दूर तक घसीटता हुआ ले गया। जिसमें सिपाही चोटिल हो गया। जिस पर अन्य पुलिस कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गाड़ी चालक को काबू कर लिया। 

सिपाही कुलदीप को घायल अवस्था में बहालगढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। मुरथल थाना पुलिस ने एएसआई रणबीर के बयान पर गाड़ी चालक के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। आरोपी ने अपनी पहचान नई दिल्ली के रघुबीर नगर निवासी नदीम अहमद के रूप में दी। उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।       

सिपाही की पसली टूटी, चोट भी लगी       
मामले के जांच अधिकारी एएसआई चैन सिंह ने बताया कि फॉर्च्यूनर गाड़ी चालक के सिपाही को टक्कर मारने के चलते उसकी पसली टूट गई है। उसके शरीर के अन्य हिस्सों में भी काफी चोट लगी हैं। उसे अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। चालक के खिलाफ जान से मारने की नीयत से टक्कर मारने की शिकायत मिली थी। जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया है।      

दिल्ली से खाना खाने मुरथल आया था आरोपी    

 आरोपी नदीम अहमद ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली में जींस की पैंट का व्यापार करता है। वह दिल्ली में जींस की पैंट खरीदकर उन्हें थोक में बेचता है। वह गुरुवार को मुरथल स्थित ढाबे पर खाना खाने आया था।       

दो दिन में ट्रैफिक पुलिस के साथ दूसरी वारदात       
प्रदेश में ट्रैफिक पुलिस के साथ दो दिन में यह दूसरी वारदात है। 19 दिसंबर को भी गुरुग्राम में भी सिपाही को कार चालक ने टक्कर मारने के बाद करीब 200 मीटर तक घसीटा था। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। अब सोनीपत में भी इसी तरह का मामला सामने आया है।       

हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों का चालान काट रहे हाईवे ट्रैफिक थाना मुरथल में नियुक्त सिपाही को गाड़ी चालक ने टक्कर मारने के साथ ही दूर तक घसीटा है। जिसमें सिपाही घायल हो गया। टीम इंचार्च के बयान पर आरोपी के खिलाफ हत्या प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। - चैन सिंह, जांच अधिकारी, थाना मुरथल।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed