फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   police made hostage by villagers

महिला को पकड़ने गई थी पुलिस, खुद कैद हो गई

Sun, 26 Apr 2015 05:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी/बावल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी/बावल(हरियाणा) Updated Sun, 26 Apr 2015 05:41 PM IST
विज्ञापन
police made hostage by villagers

अपहरण के एक मामले में महिला को पकड़ने के लिए बावल के गांव खरखड़ी पहुंची पानीपत जिले के थाना इसराना की पुलिस को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। पानीपत पुलिस पर ग्रामीणों ने कई आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


पुलिसकर्मी करीब चार घंटे तक ग्रामीणों के बीच फंसे रहे। सूचना के बाद थाना रामपुरा प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और बंधक बने पुलिसकर्मियों को छुड़ाने का प्रयास किया, परंतु ग्रामीण उन पर केस दर्ज करने की मांग पर अड़े थे।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने बिना स्थानीय पुलिस व गांव के सरपंच को सूचना दिए ही गांव में रेड की और एक परिवार के दो मासूम बच्चों की पिटाई की। यही नहीं महिला के साथ भी अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जींद के गांव मीराबाद की रहने वाली संदीप कौर नामक महिला 16 अप्रैल की शाम पानीपत के इसराना थाना क्षेत्र से लापता हो गई थी। वह यहां बैसाखी के मौके पर गुरूद्वारे में मत्था टेकने के लिए आई थी।

उसके परिजनों ने इसराना थाना पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया था। परिजनों ने पुलिस को एक मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया था, जिससे उसके बारे में जानकारी मिल सके।

इसराना पुलिस इस नंबर को लगातार ट्रेस कर रही थी। लोकेशन मिलने के बाद इसराना थाना पुलिस की एक टीम महिला की तलाश में शुक्रवार दोपहर बाद बिना महिला के परिजनों के रेवाड़ी पहुंची।

इसराना पुलिस स्थानीय पुलिस को सूचना दिए बिना ही बावल के गांव खरखड़ी में पहुंच गई। टीम में एएसआई रणबीर के अलावा सिपाही अंग्रेज, विजय व एक अन्य पुलिसकर्मी शामिल था।

बच्चों के अलावा महिला के साथ मारपीट की

police made hostage by villagers

गांव में पहुंचते ही पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। गांव के सरपंच को भी पुलिस ने मामले की सूचना नहीं दी और राजकुमार नाम के एक व्यक्ति के घर में रेड कर दी।

बताया जाता है कि पुलिस टीम ने राजकुमार नाम के व्यक्ति के घर में मौजूद 12 व 15 वर्षीय बच्चों के अलावा महिला के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गए।

वहीं, इसराना पुलिस ने उसी घर से संदीप कौर नाम की उस महिला को भी बरामद कर लिया। पुलिस इन सभी को अभी गाड़ी में डालकर अपने साथ ले ही जा रही थी कि ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई।

भीड़ ने पहले तो पुलिसकर्मियों के साथ झड़प की तथा कुछ देर बाद सभी को बंधक बनाकर बैठा लिया। करीब दो घंटे बाद स्थानीय थाना रामपुरा पुलिस को मामले की भनक लगी तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन मौके पर भारी पुलिस बल भेजा गया।

इस दौरान पुलिस द्वारा ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन ग्रामीण पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। तनावपूर्ण स्थिति के बाद पुलिस किसी तरह ग्रामीणों को समझाते हुए महिला व राजकुमार को भाड़ावास चौकी में ले आई। वहां दोनों पक्षों की बात सुनीं गई।

थाना रामपुरा प्रभारी भगत सिंह ने बताया कि राजकुमार कुरूक्षेत्र में पॉलिटेक्निक में पढ़ता था। तभी इनके बीच मिलना-जुलना था। 17 अप्रैल को राजकुमार और संदीप कौर ने दिल्ली में जाकर कोर्ट मैरिज कर ली है। उसके बाद यह लोग खरखड़ी में आ गए थे। महिला संदीप कौर के शनिवार को कोर्ट में 164 के बयान दर्ज कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed