{"_id":"630efa9e7978ad2cdc71b691","slug":"police-detained-computer-operator-in-sonali-phogat-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonali Phogat Case: सीसीटीवी व लैपटॉप गायब करने वाला पकड़ा गया, DVR में पांच माह का डाटा नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonali Phogat Case: सीसीटीवी व लैपटॉप गायब करने वाला पकड़ा गया, DVR में पांच माह का डाटा नहीं
Wed, 31 Aug 2022 11:42 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:42 AM IST
सार
पुलिस शिवम के मोबाइल कॉल की डिटेल भी खंगालेगी। जिसमें पता लगाया जाएगा कि सोनाली की मौत के बाद सुधीर सांगवान ने उसे कितने बजे फोन किया।
विज्ञापन
सोनाली फोगाट
- फोटो : @sonaliphogatbjp
विस्तार
सोनाली फोगाट हत्याकांड मामले में हरियाणा पुलिस ने कंप्यूटर ऑपरेटर शिवम को हिरासत में ले लिया है। अब उससे गहन पूछताछ होगी। एक लैपटॉप और फोन मिला है। परिवार ने इस पर डीवीआर, लैपटॉप और सीसीटीवी गायब करने का आरोप लगाया था। वहीं मंगलवार को पुलिस ने डीवीआर भी बरामद कर ली थी।
विज्ञापन
जांच में सामने आया कि डीवीआर में मार्च माह के बाद की कोई रिकॉर्डिंग नहीं है। सोनाली फोगाट की मौत के मामले में न्याय दिलाने के लिए अब खाप भी आगे आएंगी। पूनिया खाप के राष्ट्रीय प्रवक्ता जितेंद्र छातर ने कहा कि हरियाणा सरकार ने सीबीआई जांच नहीं कराई तो खापों की बैठक बुलाई जाएगी। सोनाली फोगाट के जेठ कुलदीप फोगाट ने कहा कि जल्द ही तेरहवीं के बाद आदमपुर हलके के लोगों की बैठक बुलाएंगे।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फार्म हाउस में मंगलवार को जांच में एक डीवीआर मिली थी। जिसकी जांच पर पता लगा कि इसमें पिछले पांच महीने का कोई रिकॉर्ड नहीं है। इस डीवीआर में मार्च तक की ही फुटेज हैं।
विज्ञापन
शिवम के मोबाइल कॉल डिटेल खंगालेगी पुलिस
पुलिस शिवम के मोबाइल कॉल की डिटेल भी खंगालेगी। जिसमें पता लगाया जाएगा कि सोनाली की मौत के बाद सुधीर सांगवान ने उसे कितने बजे फोन किया। उस दिन शिवम के मोबाइल पर किस-किस के फोन आए। शिवम किन-किन लोगों के संपर्क में था। लैपटॉप,डीवीआर, दस्तावेज लेकर क्यों गया।
गोवा पुलिस आ गई है। हम शिवम नाम के शख्स से पूछताछ कर रहे हैं। वह यूपी के मेरठ-गाजियाबाद इलाके में था। वह अक्सर अपना फोन स्विच ऑफ कर देता था। आगे की पूछताछ के दौरान हमें एक लैपटॉप और फोन मिला है। मनदीप चहल, एसएचओ।