फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   police demand bribe rape victim

शर्मनाक:पुलिस ने रेप पीड़िता से मांगी रिश्वत

Sat, 23 Aug 2014 08:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Sat, 23 Aug 2014 08:59 PM IST
विज्ञापन
police demand bribe rape victim

हरियाणा पुलिस का शर्मनाक चेहरा सामने आया है। रेप के आरोपियों पर कार्रवाई के लिए पुलिस ने रिश्वत मांग की। मामला आईजी के पास पहुंच चुका है। पीड़िता के पिता ने आईजी राजबीर देसवाल को शिकायत भेजी है।

विज्ञापन


शिकायत में राम नगर चौकी के एक पुलिस कर्मचारी पर दस हजार रुपये रिश्वत के तौर पर मांगने का आरोप है। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि पीड़ित लड़की ने दीपक पर आरोप लगाया था। 16 अगस्त को युवक को हिरासत में ले लिया था। बाद में रिमांड पर लेकर आरोपी से पूछताछ भी की गई थी। मामले की जांच अभी चल रही है।
विज्ञापन

इंसाफ न मिला तो आत्महत्या कर लूंगा

police demand bribe rape victim

बताया जाता है कि करनाल में लड़की के पिता ने पुलिस थाने में शिकायत दी थी कि सात अगस्त 2014 को उसकी नाबालिग लड़की घर से गायब हो गई थी। 13 अगस्त को पुलिस ने लड़की को ढूंढ निकाला।

लड़की से बलात्कार होने की बात कही गई थी। पीड़िता के पिता ने पुलिस कर्मचारी पर आरोप लगाया कि लड़की का मेडिकल सहित अन्य कार्रवाई पूरी करने के लिए दस हजार रुपये मांगे गए। परिजनों का आरोप है कि पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रही है। साथ ही, पिता ने धमकी दी कि अगर उसे इंसाफ न मिला तो वह आत्महत्या कर लेंगे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed