फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police Constable Beating Case

बाहुबलियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

Sat, 19 Apr 2014 12:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sat, 19 Apr 2014 12:58 PM IST
विज्ञापन
Police Constable Beating Case

पिंजौर के मुख्य बाजार स्थित न्यू टूरिस्ट होटल एवं रेस्टोरेंट में होटल पर कब्जा करने की कोशिश और मौके पर पहुंचे थानेदार को पीटने वाले बाहुबलियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


इस मामले में करीब 52 लोगों के खिलाफ केस दर्ज है। इनमें छह आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि वीरवार देर रात पिंजौर थाना पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में अंबाला जेल भेज दिया गया। कुल मिलाकर अब तक सात आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस हिमाचल में भी रेड कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ललकार लगाई थी ‘जान से मार दो थानेदार को’
अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद एएसआई मांगेराम ने भी बयान दर्ज कराए। उन्होंने कहा कि हमालवरों ने धावा बोलते समय ललकार लगाई कि ‘जान से मार दो थानेदार को’। इसके बाद गंडासी से हमला किया गया, जिसके पहले प्रहार से वह बच गए, लेकिन दूसरे वार में गंडासी उल्टी तरफ से उनकी आंख के पास लगी। यह बयान दर्ज होने के बाद पिंजौर थाने में पहले दर्ज हुए मामले में एडिशनल धारा 307 (हत्या का प्रयास) भी जोड़ दी गई।

बावा परिवार के सदस्य अब भी फरार
सातवें आरोपी के तौर पर पुलिस ने मामचंद को गिरफ्तार किया, जिसे कोर्ट ने जेल भेज दिया। वहीं रिमांड पर चले रहे रणजीत उर्फ पट्टा की निशानदेही पर पुलिस की अलग-अलग टीमें रेड कर रही हैं, लेकिन अब तक इस केस में बाहुबली बावा परिवार के सदस्य फरार हैं।


यह है मामला
16 अप्रैल को पिंजौर के मुख्य बाजार स्थित होटल पर कब्जा करने की कोशिश की गई। होटल का सामान ट्रक में लोड कर लिया गया और होटल संचालक की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी हमला किया गया। करीब एक दर्जन युवकों को नामजद करने के अलावा दर्जनों अज्ञात आरोपियों पर मारपीट, चोरी, कब्जा व पब्लिक सर्वेंट को पीटकर काम में बाधा पहुंचाने का मामला पिंजौर थाने में दर्ज हुआ था।

कोट
इस केस में हत्या के प्रयास की धारा जोड़ दी गई है, क्योंकि थानेदार पर हमला बोलते हुए गंडासी से वार किया गया था।
- इंस्पेक्टर ललित कुमार, एसएचओ, थाना पिंजौर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed