फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   police caught Teens tell drug smuggler, court release

पंजाब पुलिस की हैवानियत, मासूम पर भारी

Wed, 13 Aug 2014 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंध्ार
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंध्ार Updated Wed, 13 Aug 2014 09:08 AM IST
विज्ञापन
police caught Teens tell drug smuggler, court release

तेरह साल के एक किशोर को पुलिस नशीले पदार्थों का तस्कर बता घर से उठा ले गई। उसे तीन दिन तक थाने में रख यातनाएं दी। बाद में हाईकोर्ट के आदेश पर मुक्त किया गया। किशोर को अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

विज्ञापन


मामला महितपुर थाना क्षेत्र का है। शुक्रवार को पुलिस 13 साल के किशोर को नशे की तस्करी के आरोप में जबरन घर से उठा ले गई। उसे थाने में अवैध हिरासत में रखा और मारपीट की गई।
विज्ञापन


किशोर का पिता पिता पहले से ही जेल में बंद है। कानून के मुताबिक शुक्रवार को किशोर की गिरफ्तारी के बाद उसे होशियारपुर के बाल सुधार गृह भेजना चाहिए था लेकिन पुलिस ने उसे थाने में ही रखा। परिजनों के अनुसार वार वालों ने पुलिस से बार-बार गुजारिश की लेकिन उनकी एक नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी चाची मोहिंदर कौर ने हाईकोर्ट में शिकायत दे दी। इसके बाद कोर्ट की ओर से एक वारंट अधिकारी नियुक्त किया गया। अधिकारी ने रविवार रात को महितपुर थाने में छापेमारी कर किशोर को मुक्त कराया।

पैरों पर डंडे मारने के निशान

किशोर के शरीर पर चोट के निशान हैं। उसकी हालत को देखते हुए उसे नकोदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर डीएसपी नकोदर कुलविंदर सिंह बिसला और शाहकोट के एसएचओ बच्चे का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि किशोर के पैरों पर डंडे मारे गए हैं। पुलिस ने किशोर का एक्सरे करा जांच के लिए डॉ.प्रीतपाल सिंह के पास भेज दिया है।


चौकी इंचार्ज सस्पेंड
घटना का खुलासा होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। चौकी इंचार्र्र्ज दलेर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। उनकी जगह लखविंदर सिंह को चार्ज सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed