Ludhiana News: वाहन चोरी कर बनाते थे कबाड़, लुधियाना पुलिस ने चार को दबोचा, ये सामान मिला
पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया तो पता चला कि आरोपियों ने मनोज कुमार को गाड़ियां काटने में लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद स्टार एवेन्यू में छापा मारा तो वहां से आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर वहां खड़ी चार गाड़ियां बरामद कीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना की सड़कों से चार पहिया कामर्शियल वाहन चोरी करने की वारदातों को अंजाम दे उन्हें कुछ ही घंटों में कबाड़ में बदल कर स्क्रैप के रूप में बेचने वालों को कमिश्नरेट पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। चार आरोपियों को तो कमिश्नरेट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक महिला भी शामिल है। जबकि चार फरार हैं।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने कबाड़ के गोदाम से करीब 12 गाड़ियां। अलग-अलग गाड़ियों के 17 इंजन, टायर, रेडिएटर और अन्य पार्ट्स भी बरामद किए हैं। आरोपी गैस कटर के जरिये ही अच्छी भली गाड़ी को कुछ घंटों में कबाड़ में बदल देते थे। इसमें इस्तेमाल होने वाला गैस कटर भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
पुलिस ने इस मामले में शिमलापुरी के रहने वाले मनोज कुमार गुप्ता जो मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला गोंडा का रहने वाला है। उसके साथ-साथ गांव संगोवाल की बलजीत कौर, रणधीर सिंह, शहीद करनैल सिंह नगर का रहने वाला गुरदीप सिंह शामिल है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले में फरार चल रहे बलजीत कौर के पति राजिंदर सिंह, तेजिंदर सिंह, हरजीत सिंह और मोहित की तलाश में जुटी है।
यह भी पढ़ें- पंजाब में किसानों को तोहफा: गन्ने के मूल्य में 20 रुपये का इजाफा, अब 380 रुपये प्रति क्विंटल में बिकेगा
पुलिस कमिश्नर डॉ. कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि हत्या के मामले में जमानत पर बाहर आया आरोपी रजिंदर सिंह अपने साथी हरजीत और तेजिंदर के साथ मिल वाहन चोरी की वारदात करता है। आरोपी गाड़ी चोरी करने के बाद उसे फोकल प्वाइंट में एक खाली प्लॉट में इकट्ठा करते थे और वहां से उसे मालेरकोटला रोड स्टार एवेन्यू में अपनी एक वर्कशाप में ले जाते थे।
वहां आरोपी गैस कटर के जरिये कुछ ही घंटों में गाड़ी को स्क्रैप में बदल देते थे और स्क्रैप इकट्ठा कर मालेरकोटला में बेच देते थे। पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया तो पता चला कि आरोपियों ने मनोज कुमार को गाड़ियां काटने में लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद स्टार एवेन्यू में छापा मारा तो वहां से आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर वहां खड़ी चार गाड़ियां बरामद कीं।
इसके बाद मनोज की निशानदेही पर पुलिस ने गाड़ियां बरामद की। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी राजिंदर की पत्नी बलजीत कौर गोदाम का सारा काम देखती थी। वह गाड़ियां कितनी आई और कितना सामान स्क्रैप का जो लोड कर भेजा जाता था, उस पर नजर रखती थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को नामजद किया। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इस मामले में अभी तक चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, बाकी आरोपियों की तलाश में है।
आरोपी राजिंदर पर है हत्या का मामला दर्ज
वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने में मुख्य रोल निभाने वाला आरोपी राजिंदर सिंह हत्या के मामले में जेल में रह चुका है। वह कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आया है। आरोपी गुरदीप सिंह टैक्सी चालक है। हालांकि गुरदीप के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को गलत फंसाया गया है। वह तो टैक्सी का गेड़ा लेकर जाने के लिए राजी हुआ था। उसे क्या पता था कि जिस व्यक्ति ने गाड़ी बुक की है या कराई है वह चोर गिरोह से संबंध रखता है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से भी मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए।
यह भी पढ़ें- Haryana: राम रहीम के परिवार पहचान पत्र में हनीप्रीत का नाम, परिवार को किया बाहर, अब शुरू हुईं ये चर्चाएं