फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police arrested six more gangsters of Shishu gang in Punjab

फिरोजपुर: शीशू गैंग के छह और गैंगस्टरों को पुलिस ने दबोचा, अब तक नौ हत्थे चढ़े, छह पिस्तौल और 44 कारतूस बरामद

Mon, 25 Apr 2022 05:01 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 25 Apr 2022 05:01 PM IST
सार

एसएसपी चरणजीत सिंह ने बताया कि मनप्रीत पर दो केस दर्ज है। मलकीत पर एनडीपीएस एक्ट और एक अन्य केस दर्ज है। अमन पर हत्या के साथ तीन मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Police arrested six more gangsters of Shishu gang in Punjab
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजपुर की हाऊसिंग बोर्ड कालोनी में महिला रानी के घर पर फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। फिरोजपुर पुलिस ने शीशू गैंग के छह और गैंगस्टरों को धर दबोचा है। इससे पहले पुलिस इसी गैंग के तीन गैंगस्टरों को लुधियाना के पेवेलियन मॉल से गिरफ्तार कर चुकी है। शीशू गैंग के कुल नौ गैंगस्टर अब तक पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। 

विज्ञापन


पुलिस को आरोपियों के पास से बंदूक, छह पिस्तौल व 44 कारतूस मिले हैं। आरोपियों ने खुलासा किया कि शैरी गैंग के सरगना नितन चुच के परिवार के लोगों को जान से मारने गए थे। मगर गलती से रानी के घर पर गोली चला दी थी।
विज्ञापन

 
यहां से हुई गिरफ्तारी
मनप्रीत सिंह उर्फ सोनू निवासी रूकना मुंगला, मलकीत सिंह निवासी बीड़ हरबंसपुरा और अमन कुमार उर्फ भीखू निवासी कैनाल कालोनी फिरोजपुर को बॉर्डर रोड बस्ती भट्टियां वाली के पास से गिरफ्तार किया गया है। यह सभी स्विफ्ट से जा रहे थे। इस गैंग के तीन अन्य गैंगस्टरों को जीरा रोड स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया गया है। उनकी पहचान राहुल उर्फ कैटी निवासी शेरखां, गोरा उर्फ नन्नी निवासी लूथड़ और गुरमेल सिंह निवासी शेरखां के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हथियार मिले
मनप्रीत के पास से एक पिस्तौल, एक बंदूक और 27 कारतूस मिले हैं। मलकीत के पास से एक पिस्तौल और तीन कारतूस मिले। वहीं अमन को एक पिस्तौल व चार कारतूस के साथ दबोचा गया है। राहुल के पास से एक पिस्तौल व 10 कारतूस मिले हैं। इनका एक साथी लाड़ी शूटर निवासी गांव लेली वाला फरार है। पुलिस तलाश में जुटी है। यह सभी गैंगस्टर उत्तर प्रदेश से हथियार खरीदकर लाए थे। एसएसपी चरणजीत सिंह ने बताया कि इन आरोपियों ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि 22 अप्रैल की रात को हाऊसिंग बोर्ड कालोनी शैरी गैंग के सरगना नितन चुच के परिवार के सदस्यों को मारने गए थे। 

ये मामले हैं दर्ज
एसएसपी चरणजीत सिंह ने बताया कि मनप्रीत पर दो केस दर्ज है। मलकीत पर एनडीपीएस एक्ट और एक अन्य केस दर्ज है। अमन पर हत्या के साथ तीन मामले दर्ज हैं। राहुल पर इरादे कत्ल का केस दर्ज है। गोरा पर एनडीपीएस व असलहा एक्ट का मामला दर्ज है। गुरमेल पर हत्या का प्रयास का केस दर्ज है।

 

शीशू गैंग के छह और गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। अभी तक नौ गैंगस्टर पकड़े जा चुके हैं और एक फरार है। शीशू गैंग के सदस्य शैरी गैंग के सरगना नितन चुच के परिवार के सदस्यों को जान से मारने 22 अप्रैल को हाऊसिंग बोर्ड कालोनी पहुंचे थे। गलती से महिला रानी के घर के दरवाजे पर गोली चला दी थी। इस मामले में पुलिस ने तीन गैंगस्टरों को लुधियाना के पेवेलियन मॉल से गिरफ्तार कर लिया था। चरणजीत सिंह, एसएसपी, फिरोजपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed