फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police arrested parents for killing three month old girl in Patiala

खौफनाक: तीन माह की बच्ची की ली थी पटक कर जान, अब मां-बाप को पुलिस ने गिरफ्तार किया, दादी बोली- सख्त सजा मिले

Thu, 31 Mar 2022 06:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 31 Mar 2022 06:20 PM IST
सार

बच्ची की दादी मोना रानी ने कहा कि भले ही आरोपी अजय कुमार उनका बेटा है लेकिन एक छोटी सी बच्ची को मारकर उसने गुनाह किया है। उसे सख्त सजा मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
Police arrested parents for killing three month old girl in Patiala
मृतक बच्ची और आरोपी पिता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नाभा के पांडूसर मोहल्ले में बुधवार तड़के करीब तीन बजे अपनी तीन माह की बच्ची परी की दीवार से पटककर उसकी कत्ल करने के आरोपी नशेड़ी पिता अजय कुमार व मां कीर्ति आर्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस ने एक दिन का रिमांड हासिल किया है। 

विज्ञापन


नाभा थाना कोतवाली इंचार्ज राजेश कुमार ने पुष्टि करते हुए कहा कि पूछताछ में खुलासा होगा कि हत्या के पीछे क्या कारण रहे। इसी बीच बच्ची के दादा संजीव कुमार ने आरोप लगाया कि बच्ची रात को रोई होगी और इससे गुस्साए नशेड़ी पिता ने बच्ची को दीवार से पटक दिया लेकिन कमरे में मौजूद बच्ची की मां ने बेटे को ऐसा करने से नहीं रोका। शोर सुनकर दादा-दादी कमरे में गए। 
विज्ञापन


वहां देखा कि खून से लथपथ तीन माह की परी की लाश फर्श पर पड़ी थी। दादा ने बताया कि परी के नाक से खून निकल रहा था और आंखों के नजदीक नीला निशान था। ऐसा लग रहा था कि बच्ची को पीटा भी गया है। वह व उनकी पत्नी तुरंत बच्ची को लेकर सिविल अस्पताल गए। उधर, उनका बेटा व बहू फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के भाई के घर हुई थी बेटी
थाना इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी अजय कुमार के छोटे भाई के घर बेटी हुई थी। सभी अस्पताल में जच्चा-बच्चा को देखकर मंगलवार रात को ही घर लौटे थे। इसके कुछ घंटों के बाद तड़के करीब तीन बजे आरोपी अजय कुमार ने वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी अजय कुमार नशे के टीके लगाने से लेकर चिट्टा लेने तक हर प्रकार का नशा पिछले करीब तीन साल से कर रहा था। वह कोई काम भी नहीं करता था। दादी मोना रानी ने कहा कि भले ही आरोपी अजय कुमार उनका बेटा है लेकिन एक छोटी सी बच्ची को मारकर उसने गुनाह किया है। जिसके लिए उसे सख्त सजा मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed