फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police arrested notorious gangsters Ankit Rana and Harpreet Makhan

Punjab News: कुख्यात गैंगस्टर अंकित राणा व हरप्रीत मक्खन को पुलिस ने दबोचा, तीन पिस्टल और 10 कारतूस बरामद

Fri, 15 Dec 2023 08:51 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 15 Dec 2023 08:51 PM IST
सार

दोनों आरोपी कुख्यात गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह बुड्ढा के लिए काम करते हैं। आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ मक्खन पटियाला का रहने वाला है इसलिए उसके खिलाफ ज्यादा मामले पटियाला थाने में ही दर्ज हैं। आरोपी पर पटियाला में डबल मर्डर केस, आर्म्स एक्ट, रंगदारी, हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं। वहीं, गैंगस्टर अंकित राणा पर भी पंजाब व हरियाणा में पांच मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन
Police arrested notorious gangsters Ankit Rana and Harpreet Makhan
मामले की जानकारी देते एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह उर्फ बुड्ढा और गैंस्टर भुप्पी राणा के गैंग के दो शातिर बदमाशों को सीआईए मोहाली की टीम ने तीन पिस्टल और 10 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान गैंगस्टर अंकित उर्फ अंकित राणा निवासी गांव सुल्तानपुर चंडीमंदिर, पंचकूला और हरप्रीत सिंह उर्फ मक्खन निवासी गांव सैफदीपुर, पटियाला (पंजाब) के रूप में हुई। आरोपियों को खरड़ अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। हरप्रीत मक्खन पर 10 और अंकित राणा पर पहले से पांच एफआईआर दर्ज हैं। दोनों हत्या, हत्या के प्रयास, फिरौती और आर्म्स एक्ट के मामलों में शामिल हैं।

विज्ञापन


आरोपियों को सीआईए पुलिस टीम ने शुक्रवार सुबह बलौंगी इलाके में नाकेबंदी के दौरान उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वे मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे। गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपी नाका तोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम ने दोनों का पीछा कर उन्हें दबोच लिया। गैंगस्टर अंकित राणा से पुलिस ने दो पिस्टल (.32 बोर), छह कारतूस और हरप्रीत सिंह उर्फ मक्खन से एक पिस्टल (.32 बोर) व चार कारतूस बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ बलौंगी थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन

मक्खन पर पटियाला में डबल मर्डर का केस, डेराबस्सी फायरिंग केस में भी था शामिल

दोनों आरोपी कुख्यात गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह बुड्ढा के लिए काम करते हैं। आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ मक्खन पटियाला का रहने वाला है इसलिए उसके खिलाफ ज्यादा मामले पटियाला थाने में ही दर्ज हैं। आरोपी पर पटियाला में डबल मर्डर केस, आर्म्स एक्ट, रंगदारी, हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं। वहीं, गैंगस्टर अंकित राणा पर भी पंजाब व हरियाणा में पांच मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी अंकित राणा पर वर्ष 2022 में ढकोली और जीरकपुर थाने में फिरौती व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि डेराबस्सी में छह दिसंबर को एक युवक के घर पर हुई फायरिंग में हरप्रीत समेत चार लोग शामिल थे। डेराबस्सी थाने में उसके खिलाफ हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। आरोपी से बरामद बाइक डेराबस्सी में हुई वारदात में इस्तेमाल की गई थी, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। यह बाइक डेराबस्सी केस में पहले से गिरफ्तार आरोपी राजविंदर सिंह उर्फ सन्नी की मां के नाम पर पंजीकृत है। वारदात को अंजाम देने के बाद हरप्रीत फरार चल रहा था।

गैंगस्टर भुप्पी राणा का चचेरा भाई है अंकित राणा

गैंगस्टर अंकित राणा पंचकूला पुलिस का भगोड़ा था। वर्ष 2022 के दिसंबर में अंकित राणा को जीरकपुर पुलिस ने .32 बोर पिस्टल व पांच कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। बाद में वह जमानत पर बाहर आ गया था। अंकित राणा जीरकपुर में 15 होटलों और पंचकूला में 10 होटलों के अलावा इस क्षेत्र के अन्य प्रसिद्ध व्यवसायियों से रंगदारी वसूलने के मामलों में शामिल रहा था। 

बरवाला के सुल्तानपुर गांव निवासी गैंगस्टर अंकित राणा जेल में बंद गैंगस्टर भुप्पी राणा का चचेरा भाई है और उसके गैंग का अहम गुर्गा है। वर्ष 2022 के जुलाई में जीरकपुर के बलटाना इलाके में स्थित होटल रिलेक्स-इन के मालिक से उसने रंगदारी मांगी थी। रकम न देने पर राणा ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। 

गैंगस्टरों से परेशान होटल मालिक ने 11 जुलाई को जीरकपुर थाने में शिकायत दी। इस पर पुलिस ने होटल मालिक की मदद से गैंगस्टरों को पैसे ले जाने के लिए बुलाया। तब राणा ने अपने तीन साथी गैंगस्टरों रणबीर, विशाल और आशीष को होटल मालिक से रंगदारी लेने भेजा जो पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed