फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police arrested five in Nabha gas agency loot case

Patiala News: नाभा गैस एजेंसी लूट सुलझी, पुलिस ने पांच को पकड़ा, हथियार और दो लाख की नकदी बरामद

Thu, 23 Feb 2023 06:18 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 23 Feb 2023 06:18 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक नाभा गैस एजेंसी के बाद अब इस शातिर गिरोह के निशाने पर संगरूर जिले के धुरी व भवानीगढ़ इलाके की गैस एजेंसी थी। गिरोह ने इनकी रेकी भी की थी। इससे पहले ही आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Police arrested five in Nabha gas agency loot case
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटियाला के नाभा में 16 फरवरी को गैस एजेंसी के दफ्तर में करीब दो लाख रुपये की लूट के मामले को पुलिस ने हल करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक यह पांचों आरोपी एक लुटेरा गिरोह के सदस्य हैं, जो अब तक पटियाला व संगरूर जिलों में 10 के करीब लूटपाट व स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक नाभा गैस एजेंसी के बाद अब इस शातिर गिरोह के निशाने पर संगरूर जिले के धुरी व भवानीगढ़ इलाके की गैस एजेंसी थी। गिरोह ने इनकी रेकी भी की थी। इससे पहले ही आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों में परविंदर सिंह उर्फ रवि, मनप्रीत सिंह उर्फ लवी उर्फ मन्ना, सुरिंदर सिंह उर्फ सोनी, मनदीप सिंह उर्फ विक्की और अमनदीप सिंह उर्फ गोलू सभी निवासी संगरूर शामिल हैं। इनके कब्जे से पुलिस ने एक राइफल समेत पांच कारतूस, एक गंडासी, दो लोहे की रॉड, एक किरच, दो लाख की नकदी और वारदातों में इस्तेमाल बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाभा व संगरूर जेल में बंद रह चुके हैं गिरोह के सरगना
एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि आरोपियों को एक गुप्त सूचना के आधार पर पटियाला-नाभा रोड पर अनाज मंडी ददहेड़ा के नजदीक से गिरफ्तार किया गया है। गिरोह के मुख्य सरगना परविंदर सिंह उर्फ रवि और मनप्रीत सिंह उर्फ लवी उर्फ मन्ना हैं, जिनके खिलाफ पहले भी लूटपाट के मुकदमे दर्ज हैं। गिरोह के सदस्य लूटपाट व स्नेचिंग की करीब 10 वारदातों को नाभा, भवानीगढ़ व धुरी के इलाकों में अंजाम दे चुके हैं। 


इनमें दो वारदातें गैस एजेंसियों में की गई हैं, जिनमें 16 फरवरी 2023 को नाभा गैस एजेंसी में हुई लूट की वारदात के अलावा संगरूर के भवानीगढ़ की गैस एजेंसी में 5 जनवरी 2023 को हथियारों के बल पर लूट की थी। इस वारदात में भवानीगढ़ गैस एजेंसी का एक पुराना वर्कर भी इनको जानकारी देता रहा है। आरोपियों का पुलिस रिमांड लेकर इनसे और गहनता के साथ पूछताछ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed