फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police arrested drug smuggler who climed car on ASI in Kapurthala

Kapurthala News: ASI पर गाड़ी चढ़ाने वाला तस्कर पकड़ा गया, आइस ड्रग समेत नशे की बड़ी खेप बरामद

Tue, 07 Jun 2022 06:39 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 07 Jun 2022 06:39 PM IST
सार

सीआईए स्टाफ कपूरथला को इनपुट मिला कि हरकीरत सिंह अपनी कपूरथला नंबर की वरना कार में नशा सप्लाई करने आ रहा है लेकिन हरकीरत सिंह बाइक सवार पुलिस कर्मी स्वर्ण सिंह को टक्कर मारकर भाग गया था।

विज्ञापन
Police arrested drug smuggler who climed car on ASI in Kapurthala
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एएसआई पर गाड़ी चढ़ाने वाले तस्कर को कपूरथला पुलिस ने दिल्ली-मुंबई की रेव पार्टियों में इस्तेमाल होने वाली आइस ड्रग, हेरोइन, अवैध पिस्टल की खेप के साथ दबोच लिया है। लंबे अरसे बाद एक बार फिर आइस ड्रग की बरामदगी ने कपूरथला पुलिस के कान खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने करीब सात-आठ साल बाद आइस ड्रग पकड़ी है। इसीलिए तस्कर ने कई नाके तोड़कर पुलिस से पीछा छुड़ाने के लिए वरना कार दौड़ाई थी। 

विज्ञापन


पुलिस लाइन कपूरथला में एसएसपी राजबचन सिंह संधू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि तस्कर हरकीरत सिंह उर्फ सागर निवासी बाबा ईशर सिंह कालोनी जिला जालंधर को काबू किया गया है। इसके पास से 200 ग्राम हेरोइन, 100 ग्राम आइस ड्रग, एक पिस्तौल और दो कारतूस भी मिले हैं। सीआइए प्रभारी इंस्पेक्टर जरनैल सिंह, एसआई जसवीर सिंह, एएसआई स्वर्ण सिंह, बचित्र सिंह व कांस्टेबल हरप्रीत कौर ने कड़ी मशक्कत से हरकीरत सिंह को दबोचा है। 
विज्ञापन


तस्कर के खिलाफ थाना सिटी में एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। एसएसपी ने बताया कि हरकीरत सिंह दिल्ली के चांदनी चौक, पिलर नंबर 622 से माइकल उर्फ लिली नाम के नाइजीरियन से हेरोइन व आइस ड्रग खरीदकर आगे बेचता था। उससे बरामद पिस्तौल भी उसने जग्गा निवासी दिल्ली से 45 हजार रुपये में खरीदा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ कपूरथला को इनपुट मिला कि हरकीरत सिंह अपनी कपूरथला नंबर की वरना कार में नशा सप्लाई करने आ रहा है लेकिन हरकीरत सिंह बाइक सवार पुलिस कर्मी स्वर्ण सिंह को टक्कर मारकर भाग गया फिर उन्होंने साइंस सिटी चौकी को अलर्ट कर दिया लेकिन वहां भी हरकीरत ने साइंस सिटी के समीप चौकी प्रभारी ठाकर सिंह पर गाड़ी चढ़ाकर उसे जख्मी कर दिया और भाग निकला। 

सीआईए स्टाफ की पुलिस लगातार उसका पीछा कर रही थी और जालंधर के गांव मंड के पास हरकीरत सिंह की गाड़ी का टायर फट गया और जिससे कार असंतुलित होकर खेतों में पलट गई। इसमें हरकीरत सिंह जख्मी हो गया और सीआईए स्टाफ की पुलिस ने उसे दबोच लिया। उन्होंने बताया कि एएसआई ठाकर सिंह के बयान पर हरकीरत सिंह के खिलाफ थाना सदर कपूरथला में एक अन्य केस दर्ज किया गया है। 

हरकीरत सिंह पर नशा तस्करी के पहले भी तीन मामले दर्ज हैं। जमानत पर बाहर आने के बाद उसने फिर ट्रेन के जरिये दिल्ली से जालंधर नशा लाकर तस्करी शुरू कर दी। यह खेप वह सिविल अस्पताल कपूरथला के सामने किसी प्रिंस कुमार को सप्लाई करने आया था। प्रिंस को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में नाइजीरियन माइकल उर्फ लिली को भी गिरफ्तार किया जाएगा। 

दिल्ली से लाकर 50-60 बार आइस ड्रग और हेरोइन कर चुका है सप्लाई
जालंधर में आलीशान कोठी और वरना कार से चलने वाला हरकीरत सिंह बूढ़ी मां का इकलौता सहारा है लेकिन पैसा कमाने के लालच में नशा तस्कर बन गया। दिल्ली से अब तक हरकीरत सिंह 50-60 बार आइस ड्रग व हेरोइन की खेप आगे तस्करों के ठिकाने तक पहुंचा चुका है। कपूरथला में भी वह सिविल अस्पताल के सामने किसी को आइस व हेरोइन की खेप पहुंचाने आ रहा था लेकिन पुलिस ने उसका सारा खेल बिगाड़ दिया और उसे दबोच लिया। बताया जा रहा है कि हरकीरत की गिरफ्तारी से जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, एसबीएस नगर, नकोदर और अन्य शहरों की कई नामचीन हस्तियों के नाम सामने आ सकते हैं।

पुलिस के अनुसार आइस ड्रग काफी महंगा है और हाई प्रोफाइल पार्टियों में लोग इसका सेवन करते हैं। इसके बदले काफी मोटी रकम मिलती है। कपूरथला में इस नशे की आपूर्ति कहां होती है। पुलिस इसकी जांच की तैयारी में जुटी है। इससे पहले पुलिस केवल हेरोइन (चिट्टा) की खेप ही पकड़ती आई है लेकिन आइस ड्रग की आपूर्ति हो रही है, इसकी भनक पुलिस को नहीं थी। 

हरकीरत सिंह दिल्ली से ट्रेन से कभी 200 ग्राम तो कभी 300 ग्राम की खेप लाकर सप्लाई करता रहा है। कभी-कभी तो 150 ग्राम और फिर बड़ी आपूर्ति के लिए 400 ग्राम तक आइस लाकर सप्लाई कर चुका है। पुलिस अब इस नजरिये से जांच आगे बढ़ाने में जुट गई है कि किलो के हिसाब से अगर अब तक आइस सप्लाई हो चुकी है तो ऐसे नशे का सेवन कहां पर हो रहा है, जिससे इस आइस ड्रग के नेक्सस को तोड़कर बेनकाब किया जा सके। 

हरकीरत की गिरफ्तारी से जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, एसबीएस नगर, नकोदर और अन्य कई शहरों के नामचीन हस्तियों के नाम सामने आ सकते हैं। वहीं लेट नाइट तक चलने वाली दिल्ली-मुंबई की रेव पार्टियां करने वाले फार्म हाउस मालिक और होटल भी पुलिस की रडार पर आ सकते हैं। सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर जरनैल सिंह ने खुलकर कुछ भी बताने से इनकार करते हुए बस इतना कहा कि पूछताछ में कई खुलासे होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed