फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police arrest harry bhatt in mumbai

अमिताभ बच्चन के नाम पर की थी करोड़ों की ठगी, पुलिस मुंबई से पकड़ कर लाई

Sat, 05 Aug 2017 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 05 Aug 2017 10:06 AM IST
विज्ञापन
Police arrest harry bhatt in mumbai
Harry Bhatt
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के नाम पर ट्राइसिटी में महाठगी करने वाले हैरी भट्ट तक पुलिस पहुंच गई। वहीं, पुलिस ने फिल्मी अंदाज में मुंबई से उसकी पत्नी डॉली भट्ट को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पति-पत्नी करीब छह महीने से पुलिस को छका रहे थे। पुलिस दोनों को लेकर खरड़ पहुंच गई है। दोनों को शनिवार को पुलिस अदालत में पेश करेगी। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, खरड़ पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी हैरी भट्ट को मुंबई पुलिस ने ठगी के एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया था। वह मुंबई की तलोजा जेल में बंद था। इसके बाद खरड़ पुलिस आरोपी को लाने के लिए अदालत से प्रोडक्शन वारंट लेकर रवाना हुई थी। मोहाली पुलिस की टीम जैसे ही आरोपी को लेने जेल पहुंची तो इस दौरान उसकी पत्नी भी वहां पर पहुंच गई। वह भी मामले में सह आरोपी थी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस दोनों को काबू कर ला रही है। मुंबई पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को लेकर पुलिस मोहाली के लिए रवाना हो चुकी है। 
विज्ञापन


जिक्रयोग है कि चंडीगढ़ के सेक्टर-48 निवासी डॉ. दीप्ति की शिकायत पर आरोपी हैरी भट्ट उर्फ अविनाश भट्ट, उसकी पत्नी डॉली भट्ट, एक्सिस बैंक के मैनेजर योगेश गोयल समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। डॉ. दीप्ति ने बताया कि हैरी भट्ट एक बार उन्हें जेडब्ल्यू मैरियट होटल में आयोजित एक कार्यक्रम में मिला था। उसने खुद को फिल्म निर्देशक महेश भट्ट का भतीजा बताया और कहा कि वह भी फिल्म डायरेक्टर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन के प्रोग्राम तय कर दिए थे 

Police arrest harry bhatt in mumbai
ठग हैरी भट्ट
अबू सलेम वाली जेल में था आरोपी 
जानकारी के मुताबिक, अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम को भी तलोजा जेल में रखा गया था। यह हाई सिक्योरिटी जेलों में से एक मानी जाती है। जहां पर कई शातिर रखे गए थे। भट्ट ने भी इलाके में काफी लोगों को लूटा था। 

दीप्ति को ऑफर किया था हार्ट सर्जन का रोल 
उसने दीप्ति से कहा था, वह एक पंजाबी फिल्म ‘एक दूजे के वास्ते’ बना रहा है। इसमें अमिताभ भी गेस्ट रोल में हैं। फिल्म की आधी शूटिंग हो चुकी है। उसने दीप्ति को फिल्म में हार्ट सर्जन का रोल ऑफर किया था। इसके लिए उसने शिकायतकर्ता के साथ एमओयू भी साइन किया था। आरोपी ने दीप्ति को झांसे में लेने के लिए बताया कि बिग बी ने उसके पिता पर एक किताब भी लिखी है। साथ ही उसने कई कार्यक्रमों में बिग बी के शामिल होने का भी जिक्र किया।

अमिताभ बच्चन के प्रोग्राम तय कर दिए थे 
दीप्ति हैरी के झांसे में आ गई थीं। इसके बाद उसने दीप्ति से कहा कि वह विभिन्न संस्थानों से उसका टाइअप करवा दें। आरोपी ने चंडीगढ़ सेक्टर-10 स्थित एक नामी कॉलेज, राजपुरा की एक नामी यूनिवर्सिटी समेत कई संस्थानों से टाइअप कर उन्हें भी शिकार बनाया। जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़, राजपुरा और मोहाली जिले समेत कई कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में उसने अमिताभ के प्रोग्राम तय कर दिए थे।

कॉलेजों को ऐस बनाया था शिकार 

Police arrest harry bhatt in mumbai
ठग हैरी भट्ट
कॉलेजों को ऐस बनाया था शिकार 
आरोपी हैरी ने कॉलेज प्रबंधकों से कहा था कि बिग बी की जेड प्लस सिक्योरिटी है। इसके अलावा कई अन्य खर्च होंगे। ऐसे में उसने प्रत्येक कॉलेज से पांच से आठ लाख रुपये तक ले लिए थे। लेकिन प्रोग्रामों की बुकिंग ही फर्जी निकली। सूत्रों की माने तो डेराबस्सी स्थित एक नामी इंजीनियरिंग कॉलेज में भी आरोपी ने अमिताभ का एक प्रोग्राम तय करवा दिया था। कॉलेज में पुलिस ने अमिताभ बच्चन के आने के मद्देनजर रूट लगा दिया था। 

डीएसपी स्तर के अधिकारी कर रहे थे निगरानी 
डीएसपी स्तर के अधिकारी इस रूट की निगरानी कर रहे थे। बिग बी की एक झलक पाने के लिए कॉलेज में सैकड़ों लोग भी पहुंच गए थे। इसके बाद जब बिग बी नहीं आए तो लोगों को निराश होकर वापस जाना पड़ा। इसी बीच आरोपी मौका पाकर वहां से फरार हो गया। हैरी पर किसी को शक न हो। इस बात का उसने पूरा ध्यान रखा था अमिताभ बच्चन के लिए उसने गाड़ियों का एक काफिला बुक किया था।

हैरी भट्ट ने खरड़ में खोला था दफ्तर 
आरोपी ने खरड़ में अपना एक दफ्तर भी खोला था। वहीं उसने खरड़ में ही घर किराए पर लिया हुआ था। खुलासा हुआ है कि हैरी ने बुकिंग के नाम पर कई लोगों से लाखों रुपये भी लिए थे। थाना सिटी खरड़ में आरोपियों के खिलाफ आठ अन्य लोगों ने भी शिकायतें दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed