फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PNB ATM change and Swindle of 2.5 million

एटीएम कार्ड बदलकर ढाई लाख की चपत

Tue, 11 Nov 2014 09:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुराली(मोहाली)
ब्यूरो/अमर उजाला, कुराली(मोहाली) Updated Tue, 11 Nov 2014 09:14 PM IST
विज्ञापन
PNB ATM change and Swindle of 2.5 million

रूपनगर रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से रुपये निकालने आए व्यक्ति से ढाई लाख रुपये की ठगी मामला सामने आया है। परमजीत कौर और उसके बेटे जस्सी ने बताया कि वह तीन नवंबर को अपने बैंक खाते से रुपये निकालने के लिए पीएनबी के एटीएम केबिन में आए थे।

विज्ञापन


उन्होंने पैसे निकालने की कोशिश की, लेकिन पैसे नहीं निकले। इसी दौरान एटीएम केबिन के पास खड़ा एक व्यक्ति उनके पास आया और मदद करने की पेशकश करने का ड्रामा करने लगा।
विज्ञापन


इसी दौरान उक्त व्यक्ति ने एटीएम कार्ड वापस कर दिया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को रुपये निकालने के लिए जब दोबारा बैंक में आए तो उनके खाते में से ढाई लाख रुपये गायब थे। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने एटीएम प्रयोग करने की कोशिश की तो वह कार्ड नहीं चला। कार्ड नहीं चलने के बाद ही उनको पूरी कहानी समझ में आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उन्होंने अपने खाते की डिटेल बैंक से निकलवाई तो गत दिनों के दौरान ही चार बार उनके खाते से रुपये निकाले गए थे। ढाई लाख रुपये की इस ठगी के बारे में बैंक को जानकारी दे दी गई है। इसके साथ ही पुलिस को शिकायत कर दी गई है। यह बात उल्लेखनीय है कि पंजाब नेशनल बैंक की इस शाखा में ही ठगी की कई घटनाएं हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed