{"_id":"5818f2cd4f1c1bae31436947","slug":"play-school-director-accused-of-molestation-of-4-year-old-girl","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्ले स्कूल के डायरेक्टर पर 4 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्ले स्कूल के डायरेक्टर पर 4 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
Updated Wed, 02 Nov 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर ढकोली में चल रहे प्ले स्कूल में पढ़ने वाली चार साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने स्कूल के डायरेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, डायरेक्टर ने बच्ची के पैरेंट्स द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
एसपी डेराबस्सी अर्शदीप सिंह गिल ने बताया कि डायरेक्टर ने बच्ची के पैरेंट्स द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। इस कारणपुलिस आरोपी डायरेक्टर का नार्को टेस्ट करवाने की तैयारी में जुट गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने स्पेशल जांच टीम (एसआईटी) का गठन कर दिया है। पुलिस को शक है कि आरोपी ने बच्ची के साथ दुराचार किया है, इसकी पुष्टि के लिए पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
आरोपी डायरेक्टर की उम्र 30 साल है। पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी रिपोर्ट मिलने के बाद कोई गिरफ्तारी की जाएगी। आरोपी डायरेक्टर की पत्नी तीन वर्षों से ढकोली में प्ले स्कूल चला रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, प्ले स्कूल में पढ़ने वाली बच्ची के गुप्त अंग में दर्द होने के बाद पेरेंट्स के ध्यान में मामला आया। पैरेंट्स ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जब बच्ची से पूछताछ की तो उसने बताया कि स्कूल का डायरेक्टर कथित तौर पर बाथरूम में ले जाकर उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ करता है। इसके बाद पैरेंट्स ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाने के बाद डायरेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

बच्ची से छेड़छाड़ के आरोपी का नाम नहीं बता रही पुलिस
दूसरी ओर, घटना के बाद से बच्ची पूरी तरह से सहम गई है। उसका चंडीगढ़ के सेक्टर-32 सरकारी अस्पताल में माहिर डाक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है। इसके अलावा डॉक्टरों का एक विशेष बोर्ड बनाया गया है, जो रिपोर्ट तैयार करेगा।
पुलिस को डॉक्टरों के रिपोर्ट का इंतजार
जानकारी के अनुसार, बोर्ड के डाक्टरों द्वारा अब तक दो बार बच्ची के टेस्ट किए जा चुके हैं। बुधवार को तीसरा और अंतिम टेस्ट होगा। इसके बाद डॉक्टरों का बोर्ड अपनी रिपोर्ट पुलिस अधिकारियों को सौंप देगा। बच्ची की उम्र कम होने के कारण पुलिस सभी विकल्पों को अपना रही है, ताकि इस मामले में सच्चाई का पता चल सके।
आरोपी डायरेक्टर को बचा रही पुलिस
मासूम बच्ची के पैरेंट्स की शिकायत पर दर्ज मामले में थाना प्रभारी तरलोचन सिंह से लेकर एसपी अर्शदीप सिंह गिल स्कूल डायरेक्टर को बचाने में जुटे हैं। मीडिया कर्मियों द्वारा पुलिस अधिकारियों से पूछने पर आरोपी डायरेक्टर के नाम का खुलासा नहीं किया जा रहा है। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि पुलिस आरोपी डायरेक्टर को बचाने के लिए ऐसा कर रही है।