फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PhD student of Panjab University died under suspicious circumstances in Chandigarh

चंडीगढ़: पंजाब विश्वविद्यालय की पीएचडी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पांच माह पहले हुई थी शादी

Wed, 25 May 2022 04:38 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 25 May 2022 04:38 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि गुरविंदर कौर की पांच महीने पहले शादी हुई थी। वहीं पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के असली कारणों का खुलासा होगा।

विज्ञापन
PhD student of Panjab University died under suspicious circumstances in Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब विश्वविद्यालय में म्यूजिक में पीएचडी कर रही गुरविंदर कौर धनास स्थित घर में संदग्धि परिस्थितियों में बेहोशी की हालत में मिली। वह उल्टियां कर रही थी। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि उसने जहरीला पदार्थ निगला है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। 

विज्ञापन


पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपेगी। पुलिस के अनुसार मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा। लुधियाना निवासी 28 वर्षीय गुरविंदर कौर शादीशुदा थीं। वह धनास में किराये के मकान में अकेली रहती थीं। गुरविंदर कौर मंगलवार की रात अचानक उल्टियां करने लगीं।
विज्ञापन


हालत बिगड़ती देख मकान मालकिन ने गुरविंदर कौर के पति को फोन किया। साथ ही मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गुरविंदर कौर को सेक्टर 16 अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि गुरविंदर कौर की पांच महीने पहले शादी हुई थी। वहीं पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के असली कारणों का खुलासा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि गुरविंदर कौर की पांच महीने पहले शादी हुई थी। वहीं पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के असली कारणों का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed