फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Person died who returned home after exercising from gym in Chandigarh

Chandigarh News: जिम से कसरत कर घर लौटे व्यक्ति की मौत, मुंह से निकल रहा था झाग

Mon, 28 Nov 2022 02:03 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 28 Nov 2022 02:03 AM IST
सार

मृतक की पत्नी मनिंदर कौर ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी सात साल पहले हुई थी। विक्रम सुबह जिम गया था। जिम से वापस आकर कमरे में चला गया। दोपहर को देखा तो पति जोर से चिल्लाने लगा। अंदर जाकर देखा तो विक्रम के मुंह से झाग निकल रहा था।

विज्ञापन
Person died who returned home after exercising from gym in Chandigarh
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

चंडीगढ़ में जिम में कसरत कर वापस अपने कमरे में आराम करने आए व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घटना रविवार को सेक्टर-29 में घटी। मृतक की पहचान विक्रम के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार व्यक्ति के मुंह से झाग निकल रहा था। परिजनों ने शव को जीएमसीएच-32 की मोर्चरी में रखवा दिया। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने बताया कि विक्रम की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम के बाद होगा।

विज्ञापन

 
इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-29 के मकान नंबर 1693/1 में व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो परिजन विक्रम को जीएमसीएच-32 लेकर जा चूके थे। पुलिस अस्पताल में पहुंची तो डॉक्टरों ने विक्रम को मृत घोषित कर दिया था। 
विज्ञापन


मृतक की पत्नी मनिंदर कौर ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी सात साल पहले हुई थी। विक्रम सुबह जिम गया था। जिम से वापस आकर कमरे में चला गया। दोपहर को देखा तो पति जोर से चिल्लाने लगा। अंदर जाकर देखा तो विक्रम के मुंह से झाग निकल रहा था। वह तुरंत पति को अस्पताल में लेकर गई तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक विक्रम के माता-पिता को मामले की जानकारी दे दी है। उनके आने के बाद पुलिस मामले में कार्रवाई करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed