{"_id":"58655dde4f1c1b425ceec3ab","slug":"person-arrest-who-came-for-exam-of-je","type":"story","status":"publish","title_hn":"थापर यूनिवर्सिटी में जेई का पेपर देने आया युवक पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थापर यूनिवर्सिटी में जेई का पेपर देने आया युवक पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Fri, 30 Dec 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर भारत की प्रतिष्ठित थापर यूनिवर्सिटी में सिविल इंजीनियर जेई का पेपर देने आया युवक पकड़ा गया। वह मोहाली के रहने वाले पवन कुमार की जगह पेपर देने आया था।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी के रजिस्टरार की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थापर यूनिवर्सिटी के रजिस्टरार गुरविंदर सिंह ने सिविल लाइन थाना पुलिस के पास बयान दिया है कि बुधवार को यूनिवर्सिटी में सिविल इंजीनियर जेई का पेपर था।
विज्ञापन
इसी दौरान मनप्रीत सिंह निवासी सनी एनक्लेव पटियाला को पकड़ा गया। वह आदर्श नगर नवा गांव मोहाली के पवन कुमार की जगह पर पेपर देने आया था। पुलिस ने इस बयान के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन