फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People attacked the house of sacrilege accused in Ropar

Punjab News: बेअदबी के आरोपी के घर पर लोगों ने बोला हमला, तोड़फोड़ की, बाहर पुलिस तैनात

Tue, 25 Apr 2023 12:15 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 25 Apr 2023 12:15 AM IST
सार

जसवीर सिंह मोरिंडा में ही बिजली का काम करता है। लोगों के अनुसार वह झगड़ालू किस्म का व्यक्ति है। पुलिस ने जसवीर सिंह को खिलाफ धारा 307 (हत्या का प्रयास), 323 (चोट पहुंचाना), 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
People attacked the house of sacrilege accused in Ropar
आरोपी के घर में की गई तोड़फोड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के मोरिंडा के गुरुद्वारा श्री कोतवाली साहिब में हुई बेअदबी की घटना के बाद गुस्साए लोगों ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जसवीर सिंह के घर पर हमला कर दिया। लोगों ने घर के शीशे तोड़ डाले और अंदर भी तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान आरोपी का कोई भी पारिवारिक सदस्य घर में मौजूद नहीं था। इस घटना के तुरंत बाद घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई।

विज्ञापन


जसवीर सिंह मोरिंडा में ही बिजली का काम करता है। लोगों के अनुसार वह झगड़ालू किस्म का व्यक्ति है। पुलिस ने जसवीर सिंह को खिलाफ धारा 307 (हत्या का प्रयास), 323 (चोट पहुंचाना), 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


पंजाब को दोबारा अंधेरे की तरफ घकेलने की कोशिश: ज्ञानी हरप्रीत सिंह
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने मोरिंडा में हुई बेअदबी की घटना की सख्त शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में दोषी को सख्त से सख्त सजा दी जाए ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की घटना को अंजाम देने की कोशिश न करे। ज्ञानी हरप्रीत सिहं ने फरीदकोट के गांव गोलेवाल में भी गुटका साहिब की हुई बेअदबी को पंजाब के शांतिमय माहौल को प्रभावित करने की साजिश बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा है, जो ईसाई समुदाय से हैं। इसकी गहराई से जांच होनी चाहिए कि इन युवकों से कौन शक्तियां गलत काम करवा कर सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुए पंजाब के हालात को खराब करने की कोशिश कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed