फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pcr chandigarh and fortuner car collision on light point

PCR ने फार्च्यूनर को मारी टक्कर और तीन बार पलटी कार, बाल-बाल बचे सवार

Sun, 20 May 2018 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 20 May 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
pcr chandigarh and fortuner car collision on light point
पीसीआर का एक्सीडेंट
फार्च्यूनर सवार पंचकूला निवासी युवक की कार को सेक्टर-3 स्थित एमएलए हॉस्टल के पास शनिवार दोपहर पीसीआर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसके बाद फॉर्च्यूनर तीन बार पलट गई। गनीमत रही कि हादसे से किसी को ज्यादा चोट नहीं आई। वहीं सूचना मिलते ही सेक्टर-3 एसएचओ पूनम दिलावरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। कार चालक पंचकूला सेक्टर-11 निवासी उदित ने बताया कि पीसीआर ने उनकी गाड़ी को साइड से टक्कर मारी है। इसके चलते पीसीआर गाड़ी का इंजन क्षतिग्रस्त हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पीसीआर गाड़ी को हादसे के समय कांस्टेबल मनोज चला रहा था। सेक्टर-3 थाना पुलिस क्षतिग्रस्त पीसीआर और फॉर्च्यूनर गाड़ी को सेक्टर-3 थाने लेकर गए। कार चालक उदित ने बताया कि उन्होंने पीसीआर चालक के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी है। उदित के अनुसार शनिवार को वह सेक्टर-11 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज में इकोनॉमिक्स का पेपर देने के लिए शनिवार सुबह 12 बजे घर से निकले थे। उनको अपनी मां और बहन को एमएलए हॉस्टल छोड़ना था। जब उनकी कार एमएलए हॉस्टल के पास पहुंची तो तेज रफ्तार से आ रही पीसीआर ने उनकी गाड़ी को साइड से टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर लगते ही फॉर्च्यूनर कार तीन बार पलट गई। गाड़ी पलटते ही आसपास के लोग वहां पहुंचे और उन्होंने कार सवार लोगों को बाहर निकाला। राहगीरों ने सड़क  हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पीसीआर और फॉर्च्यूनर गाड़ी में टक्कर की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। उदित ने बताया कि पीसीआर गाड़ी चालक मनोज की लापरवाही से एक्सीडेंट हुआ है। पीसीआर काफी तेज रफ्तार में थी। उन्होंने बताया कि उसकी फार्च्यूनर गाड़ी को टक्कर मारने के बाद पीसीआर चौक में जाकर लगी और वहीं रुक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने भी पाया कि पीसीआर चालक की लापरवाही से ही एक्सीडेंट हुआ है। पीसीआर चालक मनोज ने बताया कि वह स्पॉट पर जा रहा था। स्पॉट पर समय पर पहुंचना था इसलिए गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ है। उधर, सेक्टर-3 थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर पूनम दिलावरी के अनुसार मामले में किसी भी तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। इसलिए कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed