फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Patwari commits suicide in Derabassi of Punjab

डेराबस्सी: पटवारी ने जहरीला पदार्थ निगल जान दी, युवती ने दर्ज कराया था दुष्कर्म का केस, सुसाइड नोट भी मिला

Sun, 03 Apr 2022 10:48 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 03 Apr 2022 10:48 PM IST
सार

पटवारी का डेराबस्सी की किसी सोसायटी में फ्लैट भी है लेकिन अभी स्पष्ट नहीं है। पटवारी की गाड़ी सिविल अस्पताल के बाहर मिली है। जांच चल रही है कि पटवारी ने सुसाइड कहां किया है व उसके साथ मौके पर कौन था।

विज्ञापन
Patwari commits suicide in Derabassi of Punjab
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

युवती द्वारा शनिवार को दुष्कर्म का केस दर्ज करवाने से परेशान हिमाचल निवासी पटवारी ने डेराबस्सी में अपनी कार के अंदर जहरीला पदार्थ निगल जान दे दी। मृतक की पहचान दिनेश कुमार निवासी गांव अबीपुर नालागढ़, जिला सोलन हिमाचल के रूप में हुई है। वर्तमान में वह बद्दी में तैनात था। पुलिस को मृतक के पास सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें मृतक ने लिखा है कि उसने यह घातक कदम एक युवती से परेशान होकर उठाया है। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर नालागढ़ जिला सोलन निवासी युवती के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धाराओं में केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन

 
पुलिस को मृतक पटवारी की गाड़ी से जहर की दो शीशी, लड़की का पर्स, मोबाइल भी बरामद हुआ है। पटवारी गंभीर हालत में अपनी कार में एक राहगीर को मिला, जिसने अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचित किया। उधर, पुलिस के पहुंचने से पहले ही डॉक्टरों ने पटवारी को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


डेराबस्सी थाना प्रभारी कुलबीर सिंह ने घटना की जानकारी पटवारी दिनेश कुमार के परिजनों की दी। मृतक के भाई रजिंदर सिंह ने बताया कि वह तीन भाई हैं। दिनेश उसका छोटा भाई था। दुष्कर्म के मामले में एक तारीख को दिनेश की तलाश में पुलिस घर आई थी। उन्होंने शाम पांच बजे दिनेश को फोन किया तो पता चला कि वह काफी परेशान है। उसने बताया था कि वह डेराबस्सी में हैं। आरोपी युवती उसे कई दिनों से परेशान कर रही है। इससे परेशान होकर वह खुदकुशी कर रहा है। उन्होंने भाई को काफी समझाया लेकिन उसने फोन काट दिया। इसके बाद कई बार फोन किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम आठ बजे एक राहगीर ने फोन उठाकर बताया कि दिनेश की तबीयत ठीक नहीं है और वह उल्टी कर रहा है। उन्होंने दिनेश को सिविल अस्पताल ले जाने को कहा। जहां से उसे चंडीगढ़ सेक्टर-32 और फिर मोहाली फोर्टिस अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डेराबस्सी थाना प्रभारी कुलबीर सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि मृतक पटवारी के खिलाफ युवती ने हिमाचल में विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज करवाया था। इससे परेशान होकर पटवारी ने डेराबस्सी में आकर यह कदम उठाया। पटवारी का डेराबस्सी की किसी सोसायटी में फ्लैट भी है लेकिन अभी स्पष्ट नहीं है। पटवारी की गाड़ी सिविल अस्पताल के बाहर मिली है। जांच चल रही है कि पटवारी ने सुसाइड कहां किया है व उसके साथ मौके पर कौन था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed