{"_id":"5a2813a64f1c1b79548c1df8","slug":"patiala-s-youth-murdered-in-malaysia","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलेशिया में पटियाला के युवक समेत दो की हत्या, ऑफिस जाते वक्त हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मलेशिया में पटियाला के युवक समेत दो की हत्या, ऑफिस जाते वक्त हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Thu, 07 Dec 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
मलयेशिया में पटियाला के युवक की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला के गांव भादसों के एक युवक और उसके साथी की मलेशिया में तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। दूसरा युवक हरियाणा का रहने वाला था। गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उन्होंने तीन साल पहले अपने छोटे भाई गुरजीत सिंह को रोजगार के लिए मलेशिया भेजा था।
वह वहां एक निजी कंपनी में काम करता था। उसे भेजने के लिए उन्होंने रिश्तेदारों से लाखों का कर्ज लिया था। दो दिसंबर को गुरजीत सिंह अपने साथी के साथ ड्यूटी पर जा रहा था। घर से थोड़ी दूरी पर अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियार से दोनों पर हमला कर दिया। उनके गुरजीत के अन्य साथियों ने इसकी जानकारी दी।
भाई ने बताया कि इस घटना के बारे में अब तक मां को नहीं बताया है। उनकी सेहत खराब रहती है। वहीं समाज सेवक गोपाल सिंह खनौडा और भादसों के लोगों ने प्रदेश सरकार से मांग की कि गुरजीत सिंह का शव पंजाब लाने के लिए प्रबंध किए जाएं। इस बारे में जब एसडीएम नाभा जश्नप्रीत कौर से बात की तो उन्हाेंने बताया कि उनके ध्यान में अब तक इस तरह की कोई घटना नहीं है। यदि ऐसी बात है तो वह जरूर उच्च अधिकारियों के ध्यान में लाएंगे।