{"_id":"5f5f063d8ebc3e6df4690646","slug":"patiala-police-asi-arrest-in-bribe-case-by-vigilence-bureau-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियालाः दो एएसआई 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, मोहाली की विजिलेंस टीम ने की कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पटियालाः दो एएसआई 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, मोहाली की विजिलेंस टीम ने की कार्रवाई
Mon, 14 Sep 2020 11:27 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, पटियाला
अमर उजाला, पटियाला
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:27 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने पटियाला की बहादुरगढ़ पुलिस चौकी के दो एएसआई को 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह रिश्वत दोनों आरोपी पुलिस मुलाजिमों ने एक व्यक्ति को अफीम तस्करी के केस से निकलवाने को मांगी थी।
थाना सदर पटियाला के इंचार्ज प्रदीप सिंह बाजवा ने बताया कि शनिवार की रात यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि पटियाला के गांव मुरादपुर के ही रहने वाले एक व्यक्ति ने मोहाली विजिलेंस ब्यूरो को शिकायत की थी कि बहादुरगढ़ पुलिस चौकी में अफीम तस्करी का एक केस दर्ज हुआ था।
मामले की जांच कर रहे एएसआई सोहन सिंह और एएसआई विक्रमजीत सिंह ने शिकायतकर्ता से कहा कि मामले में उसका नाम भी सामने आ रहा है। वह मामले से अपना नाम निकालना चाहता है, तो उसे 25 हजार की रिश्वत देनी होगी। उस व्यक्ति ने इसकी सूचना मोहाली विजिलेंस को दे दी।
विज्ञापन
इस पर मोहाली विजिलेंस की टीम ने दोनों आरोपी एएसआई को शिकायतकर्ता से 25 हजार की रिश्वत लेते पुलिस चौकी से गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।