फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed With Minor Girl In Patiala Of Punjab

Patiala News: नाबालिग के पेट में उठा दर्द, अस्पताल में जांच हुई तो घरवालों के उड़े होश, पहुंचे पुलिस के पास

Mon, 15 May 2023 08:53 PM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला/खन्ना (पंजाब)
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला/खन्ना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 15 May 2023 08:53 PM IST
सार

अस्पताल ले जाने पर जब नाबालिग का टेस्ट किया गया तो उसके गर्भवती होने का पता चला। पूछने पर नाबालिग ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ चाचा के घर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Misdeed With Minor Girl In Patiala Of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के पटियाला में नाबालिग के साथ दुष्कर्म और फिर उसके गर्भवती होने का मामला सामने आया है। थाना पसियाना पुलिस ने आरोपी को नामजद कर लिया है लेकिन अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपी की पहचान बंटी के तौर पर हुई है। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी के पेट में 13 मई को दर्द उठा था। अस्पताल ले जाने पर जब उसका टेस्ट किया गया तो उसके गर्भवती होने का पता चला। पूछने पर नाबालिग ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ चाचा के घर पर दुष्कर्म किया। बाद में उसने यूनिवर्सिटी की तरफ बहाने से बुलाकर भी हैवानियत की।

विज्ञापन


खन्ना: पुलिस ने सुलझाई पांच साल की बच्ची की हत्या की गुत्थी
उधर, पंजाब के ही खन्ना में पांच साल की बच्ची की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। घटनाक्रम का खुलासा एसपी प्रज्ञा जैन ने सोमवार को प्रेसवार्ता में किया। उन्होंने बताया कि आरोपी बच्ची के पिता और अन्य प्रवासी लोगों के साथ खेत में मोटर पर खाना बनाने का काम करता था। 
विज्ञापन


आरोपी बार-बार अपने बयान बदल रहा था। इस पर पुलिस को उस पर शक हुआ। पुलिस ने जब हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपी ने सारा सच उगल दिया। आरोपी ने बताया कि बच्ची खेलते-खेलते उसके पास आ गई थी और गले लग गई थी। इसके बाद दिमाग घूम गया और गलत हरकत करनी चाही। मगर बच्ची ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने बच्ची के गले पर प्रहार किया। हड्डी टूटने की वजह से उसकी मौत हो गई। घबराकर शव को मक्के के खेत में फेंक दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed