फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   patiala lady raped by two boys

महिला को अकेला देख दो युवकों की डोल गई नियत, घर में घुसे और फिर...

Wed, 23 Aug 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Wed, 23 Aug 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
patiala lady raped by two boys
rape - फोटो : demo pic
महिला को अकेला देखकर दो युवकों की नियत डोल गई। फिर मौके मिलते ही दोनों घर में घुस गए और बारी बारी उसके साथ दुराचार किया, पिटाई भी की। घटना पंजाब के पटियाला की है। रंजिश के चलते घर में घुसकर एक महिला से गांव के ही दो व्यक्तियों की ओर से रेप करने और फिर पिटाई करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


वारदात के वक्त पीड़ित महिला घर में अकेली थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया ह। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मामले की जांच अधिकारी वुमन सेल की एएसआई मनजीत कौर ने बताया कि 35 साल की पीड़ित महिला ने थाना पसियाना पुलिस के पास बयान दिया है कि वह 20 अगस्त की शाम करीब पांच बजे घर में अकेली थी।
विज्ञापन


इसी दौरान गांव के रहने वाले कुलदीप सिंह और जयराम उसके घर में आए और उसके साथ रेप किया। बाद में उसकी पिटाई भी की। पुलिस के मुताबिक ममता का अपने ससुर के साथ घर के बटवारे को लेकर झगड़ा चल रहा है। आरोपी कुलदीप सिंह और जयराम पहले एक-दो बार उसके ससुर की तरफ से समझौते की पेशकश लेकर घर पर आए थे। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी फिलहाल दोनों फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed