{"_id":"30212abab989ff8bc6bd27d306fa7029","slug":"parents-of-minister-s-pa-killed-in-brutal-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में सड़क हादसा, 2 की मौत, 6 घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेवाड़ी में सड़क हादसा, 2 की मौत, 6 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
Updated Fri, 12 Jun 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
नेशनल हाइवे-71 पर बुधवार रात एक ट्रक के अचानक रुकने से उसके पीछे चल रही सहकारिता मंत्री बिक्रम सिंह यादव के पीए की गाड़ी टकरा गई। हादसे में पीए रोहित यादव के माता-पिता की मौत हो गई और उनके परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये लोग वृंदावन से दर्शन कर गंगायचा अहीर स्थित घर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
जिले के बीकानेर में पड़ने वाले गंगायचा अहीर निवासी रोहित यादव सहकारिता मंत्री बिक्रम सिंह ठेकेदार के निजी सचिव हैं। वे अपने परिवार के साथ वृंदावन (यूपी) गए थे और कार में घर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
बुधवार रात करीब एक बजे उनकी कार पटौदी रोड से नेशनल हाइवे-71 पर पहुंची ही थी कि आगे चल रहा ट्रक अनियंत्रित होकर अचानक रुक गया। इससे उनकी कार ट्रक के नीचे जा घुसी। हादसे में रोहित यादव के पिता विजेंद्र (48) और मां इंद्रावती (44) की मौत हो गई।
विज्ञापन
जबकि रोहित, उनकी पत्नी मनीषा, बहन पूजा और सोनम के अलावा नौ माह का बेटा मनीत गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।