{"_id":"57bcabba4f1c1bf654d50d21","slug":"parents-alert-one-man-arrested-on-charges-of-molesting-a-minor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को ऑटो से स्कूल भेजने वाले सावधान, नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में ऑटो वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों को ऑटो से स्कूल भेजने वाले सावधान, नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में ऑटो वाला गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
Updated Wed, 24 Aug 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
molestation
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। पंचकूला में राजीव कालोनी की 13 वर्षीय एक नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ करने वाला आरोपी आटो चालक भी इसी कालोनी का रहने वाला है। नाबालिग ने आरोप लगाया है कि आटो चालक उससे स्कूल ले जाते और लाते समय उससे छेड़छाड़ करता था। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पंचकूला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मूलरूप से यूपी का रहने वाला है। नाबालिग का आरोप है कि पिछले कई दिनों से वह उससे छेड़छाड़ कर रहा था। पुलिस जांच अधिकारी सुनीता रानी ने बताया कि आरोपी ऑटो में ही बच्ची से छेड़छाड़ करता था। वह लड़की को धमकाता था कि वह किसी के सामने मुंह न खोले। इसी कारण नाबालिग कुछ समय से स्कूल जाने से घबराने लगी थी।
बीती रात जब उसके माता पिता ने स्कूल न जाने का कारण जानना चाहा तो बच्ची ने सारी बात बताई। नाबालिग के अभिभावकों ने इस मामले की शिकायत महिला पुलिस थाने में दी। पुलिस ने नाबालिग का बयान दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार करके मामले की जांच शुरू कर दी है।